फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   KGF Star Yash Rejects Ravana role in Ramayana He joins Ranbir Kapoor film only a co producer

Yash Reject Ravana Role: रामायण का ठुकराया ऑफर, रावण नहीं बनेंगे यश, उठाएंगे यह जिम्मेदारी

Thu, 11 Apr 2024 05:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 11 Apr 2024 05:02 PM IST
सार

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में अब रावण की भूमिका में अभिनेता यश नजर नहीं आएंगे। केजीएफ स्टार यश ने फिल्म में रावण बनने से साफ इंकार कर दिया है। जानिए इसके पीछे की सच्चाई।

विज्ञापन
KGF Star Yash Rejects Ravana role in Ramayana He joins Ranbir Kapoor film only a co producer
यश - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'रामायण' को लेकर कोई ना कोई खबर आए दिन सोशल मीडिया पर आती रहती है। अब इस फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आई है कि 'केजीएफ' स्टार यश ने 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाने से साफ इंकार कर दिया है। लेकिन वह फिर भी इस फिल्म से जुड़े रहना चाहते हैं इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वह इस फिल्म के सह निर्माता बनेंगे। यश के इस फैसले से उनके फैंस का दिल टूट गया है। क्योंकि वह यश को एक और दमदार रोल में देखने की ख्वाहिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


नितेश तिवारी का फैसला
फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी उन लोगों से बेहद खफा है जिन्होंने फिल्म 'रामायण' के सेट से अभिनेताओं की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। इस चीज को रोकने के लिए नितेश ने फैसला लिया है कि अब सेट पर फोन लाने की पाबंदी लगा दी है। 
विज्ञापन


यश नहीं बनेंगे रावण
फिल्म मेकर नितेश तिवारी ने अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी और राम भक्त हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आएंगे। पहले फिल्म से जुड़ी यह खबर सामने आई थी कि फिल्म में रावण की भूमिका यश निभाएंगे। लेकिन अब मीडिया रिपोट्स के अनुसार यश ने इस फिल्म में रावण की भूमिका निभाने से साफ इंकार कर दिया है, लेकिन वह इस फिल्म के निर्माता जरूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यश ने ठुकराया 80 करोड़ का ऑफर
मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेता यश ने फिल्म 'रामायण' में रावण के किरदार को निभाने के लिए साफ इंकार कर दिया है, जबकि इस रोल के लिए यश को पूरे 80 करोड़ का ऑफर दिया गया था। लेकिन अब यश फिल्म 'रामायण' के सह निर्माता होंगे।


रामायण के कलाकार
फिल्म 'रामायण' की जब से घोषणा हुई है तभी से फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रावण के किरदार के लिए यश के मना करने के बाद इस रोल के लिए किस अभिनेता को लिया जाए इस बात पर अभी विचार किया जा रहा है। तो वहीं फिल्म में कुंभकरण के किरदार के लिए बॉबी देओल से बातचीत चल रही है। दूसरी ओर उड़ते-उड़ते यह खबर भी सामने आई है कि फिल्म 'रामायण' में रावण के छोटे भाई विभीषण की भूमिका में विजय सेतुपति नजर आ सकते हैं। अभिनेत्री लारा दत्ता माता कैकई की भूमिका और शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में नजर आ सकती हैं। जहां तक उम्मीद है यह फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed