फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kerala High Court Has Stayed The Arrest Of Actress Lakshmi Menon In The Kochi Kidnapping Case

Lakshmi Menon Case: लक्ष्मी मेनन को कुछ दिन की राहत, केरल हाईकोर्ट ने अभिनेत्री की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Thu, 28 Aug 2025 10:59 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 28 Aug 2025 10:59 AM IST
सार

The Kochi Kidnapping Case: साउथ की अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन की गिरफ्तारी पर फिलहाल केरल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने इसके पीछे ओणम की छुट्टियों को वजह बताया है।

विज्ञापन
Kerala High Court Has Stayed The Arrest Of Actress Lakshmi Menon In The Kochi Kidnapping Case
लक्ष्मी मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अपहरण और मारपीट के आरोपों का सामना कर रहीं साउथ अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन को फिलहाल केरल हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अभिनेत्री की गिरफ्तारी पर फिलहाल ओणम की छुट्टियों तक रोक लगा दी है। अभिनेत्री पर एक आईटी कर्मचारी के अपहरण और पिटाई के आरोप लगे हैं। कोर्ट ओणम की छुट्टियों के बाद अभिनेत्री की अग्रिम जमानत याचिका पर विस्तृत सुनवाई करेगा।

विज्ञापन

पुलिस ने अभिनेत्री और उनके तीन साथियों पर दर्ज किया केस
एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस ने अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन और उनके तीन साथियों के खिलाफ आईटी कर्मचारी के अपहरण और मारपीट मामले में केस दर्ज किया है। अलुवा के रहने वाले पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ कोच्चि के एक रेस्टोबार में गया था। वहां अभिनेत्री के दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। स्थिति बिगड़ती देख वह अपने दोस्तों के साथ तुरंत वहां से निकल गया। लेकिन इसके बाद उसका अपहरण हो गया और उसके साथ मारपीट भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed