फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kavita and Kanishk Seth new track Khumaari trending from Akshay Kumar R Madhavan Movie Kesari Chapter 2

Khumaari Song: 'केसरी 2' में मां-बेटे की जुगलबंदी का चला जादू, कविता और कनिष्क सेठ का 'खुमारी' गाना हुआ ट्रेंड

Tue, 22 Apr 2025 02:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Apr 2025 02:57 PM IST
सार

Kavita and Kanishk Seth Song Khumaari: फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। इस फिल्म का गाना 'खुमारी' काफी पसंद किया जा रहा है। इसे कविता सेठ और उनके बेटे कनिष्क सेठ ने पेश किया है।

विज्ञापन
Kavita and Kanishk Seth new track Khumaari trending from Akshay Kumar R Madhavan Movie Kesari Chapter 2
कविता सेठ-कनिष्क सेठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' सिनेमाघरों में लगी है। अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म का 'खुमारी' गाना भी चर्चा बटोर रहा है। इसे मशहूर गायिका कविता सेठ ने अपने बेटे कनिष्क सेठ के साथ गाया है। 'खुमारी' सॉन्ग नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन


Kesari Movie Review: अक्षय कुमार और माधवन की कानूनी जंग से दमकी ‘केसरी 2’, मिट्टी पर मिटने वालों की मोहक फिल्म

विज्ञापन

Kavita and Kanishk Seth new track Khumaari trending from Akshay Kumar R Madhavan Movie Kesari Chapter 2
कविता सेठ-कनिष्क सेठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण
'खुमारी' गाने में मसाबा गुप्ता पहली बार ऑन स्क्रीन म्यूजिकल परफॉर्मेंस देती नजर आई हैं। 'खुमारी' ट्रैक में आधुनिकता और क्लासिक दोनों का संगम है। कविता और कनिष्क सेठ की जोड़ी परंपरा और आधुनिकता को जोड़ने वाले संगीत को बनाने के लिए लोकप्रिय है। 'केसरी 2' के 'खुमारी' गाने में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही जादू रचा है। 

Box Office: सोमवार को बिखरी अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’, सनी देओल की ‘जाट’ भी बेहाल; जानिए बाकी फिल्मों का हाल

Kavita and Kanishk Seth new track Khumaari trending from Akshay Kumar R Madhavan Movie Kesari Chapter 2
कविता सेठ-कनिष्क सेठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मसाबा के डांस ने लगाया ग्लैमर का तड़का
'खुमारी' में गजल सरीखा सार है। इसे रेट्रो जैज के रूप में पेश किया गया है। कविता सेठ की सुरीली आवाज ने इसे खूबसूरत बना दिया है, जो इमोशंस से भरपूर है। वहीं, कनिष्क के म्यूजिक ने गाने को और शानदार बनाया है। मसाबा के डांस ने इस गाने में ग्लैमर का तड़का लगाया है। 

विज्ञापन

Kavita and Kanishk Seth new track Khumaari trending from Akshay Kumar R Madhavan Movie Kesari Chapter 2
कविता सेठ-कनिष्क सेठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैज स्टाइल में बनाने का किया प्रयोग
'खुमारी' सॉन्ग को लेकर कविता ने कहा, 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। 'खुमारी' के लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं। कविता सेठ का कहना है,' यह मेरा पहला लिप-सिंक गीत भी है। आमतौर पर मेरी आवाज बैकग्राउंड में होती है, इसलिए इसे जीवंत होते देखना वाकई खास था। मुझे गर्व है कि 'खुमारी' सॉन्ग 'केसरी चैप्टर 2' का हिस्सा है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि इस गाने की यात्रा कहां तक जाती है। वहीं, कनिष्क सेठ ने कहा, 'जिस पल मैंने यह सुना, मुझे लगा कि इस ट्रैक को नए जमाने के रेट्रो जैज स्टाइल में बनाया जाना चाहिए। और यह प्रयोग काम आया'। यह गाना स्पॉटिफाई पर सुना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed