फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kate Winslet Reveals Iconic Titanic Door Scene Was Filmed In Waist Height Tank Leonardo DiCaprio kneeling down

Titanic: इस तरह से ऊंचे टैंक में फिल्माया गया था 'टाइटैनिक' का दरवाजे वाला दृश्य, केट विंसलेट ने किया खुलासा

Mon, 30 Sep 2024 12:18 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Sep 2024 12:18 AM IST
सार

केट विंसलेट ने इस बात का खुलासा किया कि कैसे 'टाइटैनिक' का आखिरी दरवाजे वाला दृश्य एक टैंक में फिल्माया गया था। उन्होंने इन खुलासों के साथ अपने एक डर के बारे में भी बात की। 

विज्ञापन
Kate Winslet Reveals Iconic Titanic Door Scene Was Filmed In Waist Height Tank Leonardo DiCaprio kneeling down
केट विंसलेट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

केट विंसलेट टाइटैनिक फिल्म के जादू पर से पर्दा हटा रही हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री ने उस दृश्य को फिल्माने पर चर्चा की, जिसमें रोज एक दरवाजे के टुकड़े पर तैरती है और लियोनार्डो डिकैप्रियो का जैक जम जाते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि परिस्थितियां इतनी खतरनाक नहीं थीं, जितनी कि स्क्रीन पर दिख रही थीं। उन्होंने खुलासा किया कि ह एक बहुत ही अजीब टैंक था, क्योंकि वह टैंक कमर की ऊंचाई का था। मुझे डर था कि लियो टैंक के तल पर घुटनों के बल बैठे थे।

विज्ञापन

इस दृश्य को फिल्माने में आई थी समस्या
विंसलेट ने कहा कि टैंक के दृश्य की वजह से वे परेशानी में आ गई थीं और बार बार बाथरूम जाने के बारे में सोचती थी। उन्होंने कहा कि वे अक्सर सोचती थीं कि क्या मैं टॉयलेट करने जा सकती हूं और फिर वे उठी और दरवाजे से उतरती थीं। इसके बाद 20 फीट दूर टैंक के किनारे तक जाती। इसके लिए उन्हें सचमुच अपना पैर ऊपर उछालना पड़ता था और टैंक से बाहर निकलकर टॉयलेट करने जाना पड़ता था। फिर उन्हें वापस आकर फिर से दरवाजे पर रेंगना पड़ता था। उन्हें लगता है कि इन बातों को स्वीकार करना मुश्किल और भयानक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर दृश्य के लिए गए थे लूप
अभिनेत्री ने बताया कि टैंक में लगातार पानी की वजह से शोर होता था, जिससे सीक्वेंस के ऑडियो में काफी समस्याएं पैदा हो जाती थीं। उन्होंने बताया कि टैंक के किनारों के बारे में सबसे हैरानी की बात यह थी कि यह एक बड़ा टैंक था, इसलिए लगातार पानी बह रहा था और पानी की लगातार आवाज सुनी जा सकती थी। कलाकारों को फिल्मांकन पूरा होने के बाद अपनी डायलॉग को फिर से रिकॉड करना पड़ा था। इसका मतलब था कि उस फिल्म के लिए आखिरी 22 मिनट पूरी तरह से लूप किए गए थे। सब कुछ पूरी तरह से लूप किया गया था, क्योंकि पुरे समय पानी की आवाज सुनी जा सकती थी।

विज्ञापन

 

अभिनेत्री को सता रहा इस बात का डर
अभिनेत्री को डर था कि उनके इस बयान से उन्हें कुछ परेशानी हो सकती है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें ये सब नहीं कहना चाहिए, जिससे कि कैमरून उन्हें फोन करके पूछें कि तुम उन्हें ये सब क्यों बता रही हो। अभिनेत्री ने 1997 में रिलीज होने पर फिल्म देखने के कई मौकों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जब इसका प्रीमियर लंदन में हुआ तो वास्तव में मैं बीमार थी। मुझे भयानक फूड पॉइजनिंग हुई थी और में लंदन के अस्पताल में थी। यह पूरी तरह से अजीब था। फिर जब यह अमेरिका में रिलीज हुई तो मैं अपने प्रेमी के अंतिम संस्कार में थी। उन्होंने अपने साथी की दुखद मौत को भी याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed