फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kashmiri Singer Masrat Un Nisa says they praise me after Songs of paradise success

Masrat Un Nissa: कश्मीरी गायिका मसरत उन निसा का दावा, 'जो लोग पहले आलोचना करते थे, वही तारीफ करते हैं'

Fri, 12 Sep 2025 04:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 12 Sep 2025 04:38 PM IST
सार

Kashmiri Singer: कश्मीरी सिंगर मसरत उन निसा ने फिल्म 'सांग्स ऑफ पैराडाइज' में अपने गाने से कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया है कि अब उनकी तारीफ होती है।

विज्ञापन
Kashmiri Singer Masrat Un Nisa says they praise me after Songs of paradise success
मसरत उन निसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

कई कश्मीरी कलाकारों ने बॉलीवुड में नाम कमाया है। नया नाम मसरत उन निसा का जुड़ गया है। उन्होंने हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'सांग्स ऑफ पैराडाइज' में अपने गानों से लोगों का दिल जीता। यह फिल्म सिंगर राज बेगम की जिंदगी पर आधारित है। वह कश्मीरी गायिका थीं।
विज्ञापन

फिल्म में सही दिखाया गया है
हाल ही में मसरत उन निसा ने एएनआई से बताया कि उन्होंने जब यह तय किया कि उन्हें गायिका बनना है तो उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कश्मीरी सिंगर राज बेगम की जिंदगी पर बनी फिल्म के बारे में कहा कि जो फिल्म में दिखाया गया है वह सही है। कश्मीर में महिला गायिका के साथ ऐसा ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसरत की जिंदगी में संघर्ष रहा
जब मसरत से पूछा गया कि क्या उनकी जिंदगी में संघर्ष रहा? इस पर उन्होंने कहा 'बहुत ज्यादा संघर्ष रहा। जैसे कि राज बेगम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, कश्मीर में महिला सिंगर्स के साथ भी ऐसा ही होता है। मुझे भी बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। शुरुआत में लोगों ने मुझसे कहा कि आप यह क्यों कर रही हो? कश्मीर में गाने को एक व्यवसाय के तौर पर नहीं देखा जाता है।'

विज्ञापन

जो लोग आलोचना करते थे वही तारीफ करते हैं
'सांग्स ऑफ पैराडाइज' में मसरत के परफॉर्मेंस की कामयाबी के बाद उन्हें लगता है कि उनके खिलाफ अब आलोचनाएं कम हो गई हैं। उन्होंने कहा 'अब आलोचकों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है। अब वह कुछ नहीं कहते हैं। अब वह मेरी तारीफ करते हैं। वह कहते हैं कि मैंने सही पेशा चुना है। शुरुआत में उन्होंने मेरी बहुत आलोचना की। अब वही लोग मेरी तारीफ कर रहे हैं।' फिल्म में मसरत ने 'दिल तसूरन' गाना गाया है।

यह खबर भी पढ़ेंS Narayan: बहू ने फिल्ममेकर पर लगाए दहेज मांगने के आरोप, कहा- 'घर के खर्च के लिए की नौकरी'

महिला सिंगर पर आधारित है फिल्म
फिल्म 'सांग्स ऑफ पैराडाइज' की कहानी उस महिला के आस-पास घूमती है जो सिंगर बनना चाहती है। उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मसरत को लगता है कि अब हालात बहुत बदल गए हैं। अब कश्मीरी लड़कियां म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना रास्ता बना रही हैं। उनके मुताबिक म्यूजिक इंडस्ट्री में लड़कियां आगे आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed