{"_id":"68c3eeeafd6286312e0ac1fc","slug":"dowry-harassment-case-filed-against-kannada-filmmaker-s-narayan-family-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"S Narayan: बहू ने फिल्ममेकर पर लगाए दहेज मांगने के आरोप, कहा- 'घर के खर्च के लिए की नौकरी'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
S Narayan: बहू ने फिल्ममेकर पर लगाए दहेज मांगने के आरोप, कहा- 'घर के खर्च के लिए की नौकरी'
Fri, 12 Sep 2025 03:29 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 12 Sep 2025 03:29 PM IST
सार
Dowry Harasssment Case On S Narayan: शिकायत में कहा गया है कि पवन ने कथित तौर पर कार खरीदने के लिए पवित्रा से 1 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
एस नारायण, बंगलूरू पुलिस का लोगो
- फोटो : एक्स
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ फिल्म निर्माता एस नारायण इन दिनों मुश्किल में हैं। उनकी पत्नी और बेटे पर यह इल्जाम लगा है कि उन्होंने अपनी बहू पवित्रा से दहेज की मांग की है। बेंगलूरू के ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत के मुताबिक एस नारायण, उनकी पत्नी भाग्यवती और उनके बेटे पवन ने बहू पवित्रा का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया है। यह शिकायत बहू पवित्रा ने ही दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बहू ने चलाया घर का खर्च
पवित्रा का इल्जाम है कि उन्होंने 2021 में पवन से शादी की, तब से वह बेरोजगार हैं। वह घर का खर्च भी नहीं चला पाते। पवित्रा से अपने पति की शिक्षा के लिए फीस देने के लिए कहा गया था। पवित्रा के मुताबिक 'चूंकि पवन ने अपनी डिग्री पूरी नहीं की है, इसलिए उसके पास कोई नौकरी नहीं है। इसलिए, मैंने परिवार की देखभाल के लिए काम करना शुरू कर दिया।'
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Singers: कभी आवाज से जीता था लोगों का दिल, अब गुमनामी में जी रहे हैं ये सिंगर्स

एस नारायण
- फोटो : एक्स
ऋण नहीं चुकाया गया
पवित्रा ने आरोप लगाया कि जब पवन ने कला सम्राट फिल्म अकादमी स्थापित करने की कोशिश की, तो उसकी आर्थिक जरूरतें बढ़ गईं। उन्होंने दावा किया कि पवन की मदद के लिए उन्होंने अपनी मां का सोना गिरवी रख दिया और 10 लाख रुपये का ऋण भी लिया। ऋण का केवल एक हिस्सा ही चुकाया गया और बाकी को नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे वह आर्थिक तंगी में आ गईं।

शादी के बाद हुई दहेज की मांग
पवित्रा के अनुसार, उसके पिता ने शादी के समय पवन को एक लाख रुपये से ज्यादा की सोने की अंगूठी दी थी। उन्होंने शादी का सारा खर्च भी उठाया था। फिर भी, उसने दावा किया कि और पैसों की मांग बंद नहीं हुई। पवित्रा ने पुलिस को बताया 'दहेज मिलने के बावजूद, उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और पैसों की मांग की।'
शिकायत में आगे कहा गया है कि पवन ने कथित तौर पर कार खरीदने के लिए पवित्रा से 1 लाख रुपये और उसकी मां से 75,000 रुपये लिए थे।