फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aryan film Tu Meri Mai Tera Mai Tera Tu Meri release date lock it will come on valentine day

Kartik Aaryan: वैलेंटाइन डे पर कार्तिक का कब्जा, इस तारीख को रिलीज होगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा'

Fri, 28 Mar 2025 12:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Mar 2025 12:01 PM IST
सार

Tu Meri Mai Tera Mai Tera Tu Meri Release Date: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा' की रिलीज डेट लॉक हो गई है। फिल्म ने अगले साल वैलेंटाइन पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
Kartik Aryan film Tu Meri Mai Tera Mai Tera Tu Meri release date lock it will come on valentine day
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। हालांकि यह फिल्म जल्द ही नहीं रिलीज होगी। इस फिल्म को करण जौहर ने अगले साल वैलेंटाइन डे के लिए बनाया था। कार्तिक आर्यन के पास कई फिल्में हैं।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी फिल्म
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा' फिल्म के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह दूसरा मौका है जब समीर विध्वांस कार्तिक आर्यन के साथ अपनी फिल्म बना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कार्तिक और कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा फिल्म बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्स्ट लुक में बेहतरीन डॉयलॉग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा' फिल्म का जब से एलान हुआ है तब से ही फैंस के बीच चर्चा है कि कार्तिक एक बार फिर छाने वाले हैं। इस फिल्म के पहले लुक वीडियो में कार्तिक आर्यन को कहते हुए सुना जा सकता है "मेरी पहली तीन गर्लफ्रेंड तो मुझे छोड़कर चली गईं हैं लेकिन मैं चौथी वाली को नहीं जाने दूंगा।" इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कौन सी एक्ट्रेस होगी इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है। 
Raid 2 Teaser: 'मैं पांडव नहीं, पूरी महाभारत हूं', 1 मई को रितेश देशमुख के घर रेड डालेंगे अजय देवगन
 
विज्ञापन

Kartik Aryan film Tu Meri Mai Tera Mai Tera Tu Meri release date lock it will come on valentine day
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन का काम
कार्तिक आर्यन के काम की बात करें तो आखिरी बार 'भूल भुलैया 3' में नजर आए थे। वह इन दिनों अनुराग बासु की फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं। जल्द ही वह 'पति-पत्नी और वो' के पार्ट 2 में नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन कई दूसरे प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed