फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Devgn Riteish Deshmukh Starrer Raid 2 Teaser Out, Film Release On 1st May In Cinema Hall

Raid 2 Teaser: 'मैं पांडव नहीं, पूरी महाभारत हूं', 1 मई को रितेश देशमुख के घर रेड डालेंगे अजय देवगन

Fri, 28 Mar 2025 12:04 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 28 Mar 2025 12:04 PM IST
सार

Raid 2 Teaser Released: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का टीजर जारी हो गया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख भी प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। टीजर जारी होते ही काफी पसंद भी किया जा रहा है। जानें टीजर में क्या कुछ है खास।

विज्ञापन
Ajay Devgn Riteish Deshmukh Starrer Raid 2 Teaser Out, Film Release On 1st May In Cinema Hall
फिल्म रेड 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn

विस्तार

अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में वापस लौट आए हैं। इस बार अमय पटनायक एक बाहुबली नेता दादा भाई के घर पर रेड डालेंगे। ये कहानी है अजय देवगन रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड 2’ की। रेड 2 का टीजर आज जारी कर दिया गया है, जिसमें अजय देवगन और रितेश देशमुख दोनों की काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रितेश देशमुख एक नेता के किरदार में दिखाई देंगे।

विज्ञापन

73 रेड और 74 ट्रांसफर ले चुके हैं अमय पटनायक
टीजर की शुरूआत कई गाड़ियों के एक लंबे काफिले से होती है, जो सायरन बजाते हुए कहीं जा रही हैं। फिर नजर आता है पिछली फिल्म ‘रेड’ में सौरभ शुक्ला का किरदार, जो फिलहाल जेल में है। कोई सौरभ शुक्ला से कहता है कि ताऊ जी टैक्स का मामला फाइन देकर तभी सुलझाया जा सकता था, क्या जरूरत थी एक सरकारी ऑफिसर के लिए राजा जी की फौज बुलाने की। इसके बाद अजय देवगन के किरदार अमय पटनायक की एंट्री होती है। जो अपने पुराने अंदाज में ही नजर आता है। ये वो अमय पटनायक है जो 73 रेड, 74 ट्रांसफर और 4200 करोड़ रुपए सीज कर चुका है। बाद में नजर आते हैं रितेश देशमुख जो एक बाहुबली नेता के किरदार में नजर आए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)




यह खबर भी पढ़ें: Krrish 4: खुद ऋतिक रोशन ही डायरेक्ट करेंगे 'कृष 4', राकेश रोशन का सपना पूरा करेगा यशराज बैनर

 

दादा भाई के किरदार में नजर आए रितेश देशमुख
टीजर में दिखाया गया है कि अमय पटनायक अपनी 75वीं रेड डालने पहुंचे हैं रितेश देशमुख के किरदार दादा भाई के घर पर। दादा भाई एक बाहुबली नेता मालूम पड़ता है, जो लोगों की मदद भी करता है। इसलिए उसके समर्थक भी भारी संख्या में हैं। टीजर में रितेश देशमुख और अजय देवगन दोनों ही काफी धांसू लुक में नजर आ रहे हैं और अपने-अपने किरदार में जमे हैं। टीजर में एक झलक फिल्म की अभिनेत्री वाणी कपूर की भी दिखती है। टीजर का अंत एक दमदार डायलॉग के साथ होता है जिसमें दादा भाई अमय पटनायक से पूछता है कि “पांडव कब से चक्रव्यूह रचने लगे।” इसका जवाब देते हुए अमय पटनायक कहता है, “मैंने कब कहा मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं।” टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह खबर भी पढ़ें: Raid2 Teaser: 'रेड 2' के मोशन पोस्टर के साथ सामने आई टीजर की रिलीज डेट, आयकर विभाग की छापेमारी पर आधारित फिल्म

राजकुमार गुप्ता ने किया है फिल्म का निर्देशन
राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा सौरभ शुक्ला और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed