फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan vidya balan Triptii Movie Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Postponed to avoid clash with Singham Again

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: 'भूल भूलैया 3' का ट्रेलर स्थगित होने की चर्चा, क्या 'सिंघम अगेन' है इसकी वजह?

Mon, 07 Oct 2024 11:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Oct 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan vidya balan Triptii Movie Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Postponed to avoid clash with Singham Again
भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज सोमवार 7 अक्तूबर को ट्रेलर जारी होने वाला था। लेकिन, अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर स्थगित कर दिया गया है। यह आज रिलीज नहीं होगा। हालांकि, आज इस साल की एक और बड़ी फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर जारी होने वाला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म के ट्रेलर से क्लैश से बचने के लिए 'भूल भूलैया 3' के निर्माताओं ने अपनी फिल्म का ट्रेलर आज न लॉन्च करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी दोनों फिल्में
कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन जैसे सितारों से सजी 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर टकराब होगा। दोनों ही फिल्में इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार हैं। अब दोनों फिल्मों का ट्रेलर भी एक ही दिन जारी हो रहा था। माना जा रहा है कि ट्रेलर क्लैश से बचने के लिए 'भूल भूलैया 3' के निर्माताओं ने अपने कदम पीछे खींच लिए। 
Adnan Sami Mother Passes Away: अदनान सामी की मां का हुआ निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कब आएगा ट्रेलर?
आखिरी समय में ट्रेलर रिलीज टालने के निर्माताओं के फैसले पर हर कोई हैरान है। अब दर्शक जानना चाह रहे हैं कि फिल्म का ट्रेलर अब कब रिलीज होगा? मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर इस हफ्ते के आखिर तक आ सकता है। 'भूल भुलैया 3' में माधुरी दीक्षित के होने की भी चर्चा है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। चर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में मंजुलिका के रूप में विद्या बालन की वापसी इसे और खास बना सकती है।
Arbaaz Khan: महिला फैन ने जताई सलमान खान की पत्नी बनने की इच्छा, अरबाज ने चुटकी लेते हुए दिया यह मजेदार जवाब

विज्ञापन

'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च में आएंगी दीपिका
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर आज 7 अक्तूबर को जारी किया जा रहा है। इसकी जानकारी रोहित शेट्टी ने कल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर दी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों की झलक भी देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि आज 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च में दीपिका पादुकोण भी हिस्सा ले सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो मां बनने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी।
Diljit Dosanjh: दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट के बीच में गजराज राव का झुककर किया वेलकम, फैंस ने की सिंगर की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed