फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan thanked fans for the overwhelming response to the trailer Bhool Bhulaiyaa 3 shared new poster

Kartik Aaryan: 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से कार्तिक खुश, नया पोस्टर साझा कर जताया आभार

Thu, 10 Oct 2024 07:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 10 Oct 2024 07:53 PM IST
सार

दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर को मिली शानदार प्रतिक्रिया पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फैंस का आभार जताया है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए फैंस का धन्यवाद किया है। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan thanked fans for the overwhelming response to the trailer Bhool Bhulaiyaa 3 shared new poster
भूल भुलैया 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को उनके फैंस से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। गुरुवार को उन्होंने इसके लिए अपने फैंस का आभार जताया है। ट्रेलर को मिली शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिससे फैंस का उत्साह फिल्म को लेकर और भी ज्यादा बढ़ गया है। अभिनेता ने फिल्म का नया पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। 

विज्ञापन


ट्रेलर को मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया के लिए कार्तिक ने जताया आभार
कार्तिक ने फिल्म का नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए फैंस से मिले प्यार और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस शानदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। ये दिवाली भूल भुलैया वाली।" इस नए पोस्टर में कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा आदि कलाकार नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर फैंस ने भी काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, "रूह बाबा का जादू शुरू हो गया है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "ऐसा होना ही था"। इसके अलावा कई अन्य फैन ने लिखा कि वो फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)



'बिग बॉस' में नजर आ चुकी हैं नब्बे के दशक की ये फिल्म अभिनेत्रियां
रूह बाबा बन फिर गुदगुदाएंगे कार्तिक
कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें ये फिल्म सस्पेंस, हास्य और इस फ्रेंचाइजी की पुरानी यादों का मिश्रण लगती है। इसमें माधुरी दीक्षित एक सरप्राइज पैकेज के रूप में उभरी हैं। ट्रेलर में वह एक जगह विद्या बालन के साथ दिखाई देती हैं, जहां दोनों ही रूह बाबा को भ्रम में डाल देती हैं कि असली मंजुलिका कौन है। कार्तिक आर्यन एक बार फिर मस्तीवाले अंदाज में भूत भगाने वाले रूह बाबा बने नजर आ रहे हैं। फिल्म एक मनोरंजक हॉरर कॉमेडी फिल्म होने का दावा करती है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। 
'जिगरा' की एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी, बिक गए इतने टिकट
सिंघम अगेन से भिड़ेगी 'भूल भुलैया 3'
'भूल भुलैया 3' अगले महीने दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसमें कई सितारे एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विजय राज, राजपाल यादव आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' से होगी।

Hrithik Roshan: इन फिल्मों धमाल मचाते नजर आएंगे ऋतिक रोशन, एक्शन, रोमांस और थ्रिलर होगा भरपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed