फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan talks about his journey in Bollywood says I would relive same journey leading up to this point

Kartik Aaryan: पुरानी यादों में खोए कार्तिक, बोले- कई बार असहाय महसूस किया, लेकिन हालात से हारा नहीं

Sun, 19 May 2024 07:43 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 19 May 2024 07:43 AM IST
सार

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं, लेकिन उनके लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेता कहते हैं, 'शुरूआती दिनों में मुझे कई बार फंसा हुआ या असहाय महसूस हुआ, लेकिन मैंने कभी खुद को विकलांग महसूस नहीं किया।

विज्ञापन
Kartik Aaryan talks about his journey in Bollywood says I would relive same journey leading up to this point
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' रिलीज होने के लिए तैयार है। शनिवार को अपने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के दौरान वे पुराने दिनों को याद करते नजर आए। उन्होंने अपनी फिल्म के अलावा बॉलीवुड में अपनी शुरूआती दिनों के बारे में भी बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


विकलांग महसूस नहीं किया 
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं, लेकिन उनके लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेता कहते हैं, 'शुरूआती दिनों में मुझे कई बार फंसा हुआ या असहाय महसूस हुआ, लेकिन मैंने कभी खुद को विकलांग महसूस नहीं किया। मेरे लिए यह सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा है। मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन यह सिर्फ मुझ अकेले की कहानी नहीं है। यह सबके साथ होता है'।  
विज्ञापन


Cannes 2024: ऐश्वर्या के 'कान' लुक की हो रही जमकर आलोचना, लोगों ने ड्रेस को बताया 'प्लास्टिक कचरा बैग' 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और पापा से मिली मेहनत की सीख 
कार्तिक आर्यन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे जब भी लगता था कि मेरे लिए ये हालात कठिन हैं तब मैं अपने माता-पिता की तरफ देखता था। उन्हें देखकर मैं सोचता था कि अगर ये लोग इतनी मेहनत कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकता हूं। मुझे मेरे माता-पिता ने काफी प्रेरित किया है'।  

ऐसे शुरू हुई थी अनिल कपूर और सुनीता कपूर की प्रेम कहानी

हारना नहीं सीखा 
कार्तिक आर्यन के फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में अभिनेता एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। कार्तिक कहते हैं, 'मैंने जब भी खुद को फंसा हुआ महूसस किया मैंने खुद को समझाया यह भी एक दौर और मैं इससे निकल जाऊंगा। मैंने हालात से हारना नहीं सीखा है'। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed