{"_id":"69304c2fc32e7b01cd0aeeb1","slug":"diljit-singh-dosanjh-become-sad-after-seeing-his-own-character-in-amar-singh-chamkila-2025-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अमर सिंह चमकीला' के इस सीन को देखकर दिलजीत दोसांझ के छलके आंसू, अपने किरदार के बारे में की खुलकर बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'अमर सिंह चमकीला' के इस सीन को देखकर दिलजीत दोसांझ के छलके आंसू, अपने किरदार के बारे में की खुलकर बात
Wed, 03 Dec 2025 08:12 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:12 PM IST
सार
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के बारे में कई बातें बताई हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ, अमर सिंह चमकीला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिलजीत दोसांझ अपनी बेहतरीन गायकी और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अप्रैल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में अभिनय किया। यह फिल्म काफी चर्चा में रही। इसके बारे में और फिल्म में अपने किरदार अमर सिंह चमकीला के बारे में दिलजीत दोसांझ ने कई बातें बताई हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
पंजाब से एमी तक
दिलजीत दोसांझ ने नेटफ्लिक्स से 'अमर सिंह चमकीला' के बारे में कई बातें की हैं। इसका वीडियो नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'पंजाब से लेकर एमी तक, चमकीला आज भी हर सुर में जिंदा है। फुल वीडियो नेटफ्लिक्स इंडिया यूट्यूब पर देखें।'

दिलजीत दोसांझ
- फोटो : फेसबुक@Diljit Dosanjh
क्या बोले दिलजीत दोसांझ?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है, इसमें दिलजीत दोसांझ को कहते हुए सुना जा सकता है 'मैं यहां दिलजीत दोसांझ की पहचान के लिए नहीं आया हूं। मैं यहां सिर्फ चमकीला के लिए आया हूं। फिल्म में एक शॉट है। यह शॉट मैंने इसलिए किया क्योंकि कोई दूसरा कलाकार इसे समय पर नहीं कर सकता था। इम्तियाज ने मुझसे कहा 'खेत में बैठो और अपना चेहरा बाईं तरफ करो। स्क्रीन पर देखो और मुस्कुराओ। मैंने ऐसा ही किया। जब मैंने यह शॉट ट्रेलर में देखा तो मुझे लगा चमकीला मुझे देख रहा है और मुस्कुरा रहा है। मैं भावुक हो गया।'

भारत में धूम मचाने के लिए तैयार करण औजला, जानें कॉन्सर्ट की तारीख-जगह और टिकट की कीमत
'अमर सिंह चमकीला' के बारे में
ख्याल रहे कि फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' मशहूर पंजाबी लोक गायक अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है। इसके निर्देशक इम्तियाज अली हैं। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें 1980 के दशक में एक विवादास्पद कलाकार के जीवन की कहानी दिखाई गई है।
एमी अवॉर्ड में मिला नामांकन
फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को 2025 में अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड्स में दो श्रेणियों में नामांकन मिले थे। दिलजीत दोसांझ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था और फिल्म को सर्वश्रेष्ठ टीवी फिल्म/मिनी-सीरीज श्रेणी में भी नामांकित किया गया था। हालांकि यह फिल्म अवॉर्ड नहीं जीत सकी थी।