फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karthi Starrer Sardar 2 Makers Release Film First Look And Prologue Video On Occasion Of Eid

Sardar 2: देश को बड़े खतरे से बचाने निकले कार्ति, 'सरदार 2' के मेकर्स ने ईद पर फैंस को दिया डबल तोहफा

Mon, 31 Mar 2025 03:51 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 31 Mar 2025 03:51 PM IST
सार

Sardar 2 Prologue Video: कार्ति के फैंस की आज ईद अच्छे से मन गई, क्योंकि ‘सरदार 2’ के मेकर्स ने फैंस को ईद पर एक नहीं बल्कि दो-दो तोहफे दे दिए हैं। फैंस इन तोहफों के बाद अब फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हैं। जानिए क्या है फिल्म से जुड़ी नई अपडेट।

विज्ञापन
Karthi Starrer Sardar 2 Makers Release Film First Look And Prologue Video On Occasion Of Eid
सरदार 2 पोस्टर - फोटो : एक्स@@Karthi_Offl

विस्तार

साउथ स्टार कार्ति की मच अवेटेड फिल्म ‘सरदार 2’ के मेकर्स ने आज ईद के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। मेकर्स ने सफल जासूसी फिल्म के अगले भाग का आज फर्स्ट लुक और टीजर वीडियो जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के जरिए कार्ति एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे हैं। 

विज्ञापन

टीजर में दिखा जबरदस्त एक्शन
‘सरदार 2’ के मेकर्स ने ईद के मौके पर कार्ति के फैंस का दिन बना दिया है। मेकर्स ने फिल्म का एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसे प्रोलॉग वीडियो बताया है। लगभग तीन मिनट लंबे इस वीडियो में कार्ति जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरूआत में चीनी सेना दिखती है। चीनी सेना एक व्यक्ति से पूछती है कि क्या डेलीगेट अभी भी अंदर है? व्यक्ति कहता है हां, दरवाजा बंद हुए एक घंटा हो चुका है। जिसके बाद सेना दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करने लगती है। वहीं दरवाजे के अंदर तलवारों से युद्ध चल रहा है। जिसमें एक तलवार पर सबसे पहले कार्ति की झलक दिखती है।

विज्ञापन

 



उसके बाद कार्ति दरवाजे के अंदर तलवार लेकर एक्शन करते नजर आते हैं। काफी एक्शन के बाद एक व्यक्ति कार्ति से पूछता है तुम कौन शैतान हो और मुझसे क्या चाहते हो? इसके बाद वो व्यक्ति कार्ति के ऊपर हमला करता है, लेकिन वो उससे बच जाते हैं। इसके बाद कार्ति का पूरा लुक सामने आता है और वो व्यक्ति कार्ति को देखकर कहता है सरदार। 

यह खबर भी पढ़ें: Karan Wahi: ‘सुंदरता के चक्कर में गंवाए कई प्रोजेक्ट्स’, टीवी एक्टर का बड़ा खुलासा

 

खतरनाक विलेन का सामना करेगा सरदार
बाद में वो व्यक्ति सरदार से कहता है कि तुम्हारे देश की ओर एक बड़ी प्रलय आ रही है। जिसे कोई नहीं रोक पाया है। पूरी दुनिया की खुफिया एजेंसियां उसके पीछे पड़ी हैं। ब्लैक डैगर आ रहा है। इसके साथ ही एसजे सूर्या के किरदार की दमदार तरीके से एंट्री होती है। वहीं सरदार उस व्यक्ति से कहता है कि हमारे देश में एक कहावत है कि ‘जब युद्ध हम पर हावी होता है, हम जीवन की परवाह नहीं करते।’ इसके बाद कार्ति उस व्यक्ति को मार देता है। फिल्म में एसजे सूर्या खूंखार विलेन ब्लैक डैगर के किरदार में हैं। इस वीडियो से ये पता चलता है कि फिल्म की कहानी जासूस सरदार के ब्लैक डैगर को हराने और देश को बचाने के मिशन के इर्द-गिर्द घूमेगी।

फर्स्ट लुक में ही एक्शन अवतार में नजर आए कीर्ति
इस टीजर वीडियो से पहले मेकर्स ने 'सरदार 2' का फर्स्ट लुक जारी किया था। इसमें कार्ति हाथों में तलवार लिए काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे थे। इस फर्स्ट लुक को देखकर ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद मेकर्स ने लगभग तीन मिनट लंबा प्रोलॉग वीडियो जारी कर दिया। जिसके बाद फैंस अब फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma: कपिल ने फैंस को दी ईदी, दिखाई अपनी नई फिल्म की झलक; लोगों में बढ़ा उत्साह

2022 में आई थी 'सरदार'
‘सरदार 2’ 2022 में आई तमिल फिल्म ‘सरदार’ का सीक्वल है। सरदार एक जासूसी फिल्म है। ऐसे में ‘सरदार 2’ में कार्ति एक बार फिर जासूस के किरदार मेंं नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed