Darshan: कन्नड़ सुपर स्टार दर्शन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, घटनास्थल से मिली एक्टर की फोटो
Renukaswamy Murder Case: कर्नाटक की पुलिस ने रेणुका स्वमी कत्ल मामले में अदालत में अतिरिक्त आरोप पत्र दाखिल किया है। पुलिस को उनके खिलाफ नए सबूत मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की पुलिस ने कर्नाटक के सुपरस्टार दर्शन और कई दूसरे लोगों के खिलाफ कत्ल के एक मामले में अतिरिक्त आरोप पत्र दाखिल किया है। इस केस के जांच अधिकारी एसीपी चंदन कुमार ने बेंगलुरू की अदालत में चार्जशीट दाखिल की। बताया जाता है कि चार्जशीट 132 पेजों की है जिसमें में कत्ल के केस से जुड़े नए सबूत और गवाहों की गवाही भी है।
घटनास्थल पर मिली दर्शन की तस्वीर
बताया जाता है कि पुलिस ने कत्ल के दिन दूसरे आरोपियों के साथ दर्शन की एक फोटो हासिल की। यह फोटो एक आरोपी के फोन से हटा दी गई थी। जिसे बाद में जांच के दौरान पाया गया। यह घटनाक्रम दर्शन के लिए एक झटका है। क्योंकि उनकी टीम कह रही है कि घटना के वक्त दर्शन वहां मौजूद नहीं थे।
यह खबर भी पढ़ें: Films on Terrorism: 'मिशन कश्मीर' से लेकर 'दिल से' तक, आतंकवाद पर बनी हैं बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में
जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील
कर्नाटक पुलिस ने दर्शन को जमानत दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की समीक्षा करते हुए मंगलवार को कहा कि वह 14 जुलाई के बाद इस पर विचार करेगा। इस मामले में जमानत देते हुए कोर्ट ने दर्शन और अन्य आरोपियों को हर महीने कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था।
जून 2024 में हुई थी गिरफ्तारी
दर्शन, उनकी साथी पवित्रा और दूसरे 15 लोगों को 11 जून 2024 को गिरफ्तार किया गया था। इल्जाम है कि इन लोगों ने एक फैन रेणुका स्वामी का अपहरण किया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इल्जाम यह भी है कि रेणुका स्वामी ने कथित तौर पर पवित्रा को अपमानजनक और अश्लील संदेश भेजे थे। रेणुका एक्टर का फैन था।