फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   karisma kapoor ex husband sunjay kapur last picture goes viral on internet just before his death

Sunjay Kapur Last Photo: मौत से चंद घंटे पहले संजय कपूर की आखिरी तस्वीर, लोगों ने यूं किया रिएक्ट

Mon, 16 Jun 2025 04:01 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 16 Jun 2025 04:01 PM IST
सार

Sunjay Kapur: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद अब उनकी पोलो टीम ने उनकी एक आखिरी तस्वीर शेयर की है, जो उनकी मौत से कुछ घंटे पहले की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
karisma kapoor ex husband sunjay kapur last picture goes viral on internet just before his death
संजय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @sujanindiantigers

विस्तार

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सफल बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन की खबर ने फैंस और जानने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 53 साल की उम्र में संजय कपूर का यूके में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। उनकी पॉलो टीम द्वारा अब उनकी मौत से ठीक पहले की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है, जिसने उनके चाहने वालों को इमोशनल कर दिया है।

विज्ञापन

टीम ने संज कपूर को किया याद
संजय कपूर का पॉलो क्लब ‘सुजान इंडियन टाइगर्स पोलो टीम’ ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक खास तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर उस समय की है जब वो सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए तैयार हो रहे थे। क्लब ने इस तस्वीर के साथ एक भावुक पोस्ट लिखा, जिसमें बताया गया कि आज वो कार्टियर ट्रॉफी के फाइनल मैच को अपने प्यारे दोस्त संजय कपूर की याद में खेल रहे हैं। टीम के कप्तान जयसाल सिंह ने संजय की याद में एक मिनट का मौन रखा और सम्मान स्वरूप मैच से बाहर भी बैठे। क्लब ने संजय की मेहनत, जुनून और पॉलो खेल के प्रति समर्पण को याद करते हुए लिखा कि उनका योगदान कभी नहीं भूला जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SUJÁN Indian Tigers Polo Team (@sujanindiantigers)




ये खबर भी पढ़ें:Sunjay Kapur: संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति का मालिक कौन? करिश्मा कपूर के बच्चों को मिलेगा कितना हिस्सा?

 

संजय कपूर को चाहने वालों ने दी श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर फैंस और पॉलो कम्युनिटी ने संजय के लिए श्रद्धांजलि और स्नेह के संदेश भेजे। एक यूजर ने लिखा, ‘संजय कपूर एक सच्चे जेंटलमैन थे, जिनका पॉलो के लिए जुनून काबिले तारीफ था। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘संजय, आपकी गैरमौजूदगी से जिंदगी अधूरी लगती है।’

Take a look

संजय-करिश्मा की अधूरी शादी
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी भी काफी चर्चित रही। दोनों की शादी 2003 में हुई थी और 2005 में उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ। 2011 में उनका बेटा कियान हुआ। हालांकि, 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ। तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की।

सुहेल सेठ ने की निधन की पुष्टि 
संजय कपूर के निधन की पुष्टि अभिनेता और उनके करीबी दोस्त सुहेल सेठ ने की। उन्होंने बताया कि संजय का दिल का दौरा पड़ा था, जो एक पोलो मैच के दौरान एक मधुमक्खी के निगल जाने के कारण हुआ। सुहेल ने अपनी भावुक पोस्ट में लिखा, ‘संजय कपूर के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। ये एक बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनकी परिवार और सहयोगियों के साथ हैं।’

बड़े बिजनेसमैन थे संजय कपूर 
संजय कपूर का बिजनेस भी काफी बड़ा था। वो ‘सोना कॉमस्टार’ कंपनी के चेयरमैन थे, जो भारत की प्रमुख ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। उनके निधन के बाद कंपनी के भविष्य को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, फिलहाल उनके परिवार और करीबी लोग ही इस स्थिति को संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed