फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor revealed saif ali khan did not stay one night at hospital when she was giving birth to taimur a

Kareena Kapoor: अस्पताल में एक दिन भी नहीं रुके थे सैफ अली खान, करीना कपूर ने बताया मां बनने के वक्त का किस्सा

Thu, 03 Apr 2025 05:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 03 Apr 2025 05:47 PM IST
सार

Kareena Kapoor Saif Ali Khan: आलिया भट्ट जब मां बनीं थीं तो रणबीर कपूर एक हफ्ते तक उनके साथ अस्पताल में थे। ऐसे में करीना कपूर ने बताया है कि वह जब मां बनीं थीं तो सैफ अली खान ने उनके लिए क्या किया था। आइए जानते हैं इस खबर में।

विज्ञापन
Kareena Kapoor revealed saif ali khan did not stay one night at hospital when she was giving birth to taimur a
करीना सलमान - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नवंबर 2022 में मां-बाप बने। उन्होंने बेटी के तौर पर राहा कपूर का स्वागत किया। दोनों ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। राहा कपूर के जन्म के वक्त जब आलिया भट्ट अस्पताल में थीं तो रणबीर कपूर ने काम से ब्रेक ले लिया था और वह भी उनके साथ अस्पताल में रुके थे। करीना कपूर ने बताया है कि सैफ अली खान ने उनके लिए ऐसा नहीं किया था। 
विज्ञापन

डिलीवरी के वक्त रणबीर ने लिया था ब्रेक
करीना कपूर खान्स टॉक शो में बातचीत में रणबीर कपूर ने पहली बार डैड बनने के अनुभव के बारे में बताया। रणबीर ने कहा कि मैं ठीक था। मैं उसके (आलिया भट्ट) साथ रहना चाहता था। मैंने डिलीवरी के वक्त काम से दो से तीन महीने का ब्रेक ले लिया था। मैं उसके साथ एक हफ्ते तक अस्पताल में रुका था।
Kesari 2 Trailer Launch: इवेंट में किस सवाल पर भड़के अक्षय कुमार, बोले- 'उनको गोली मार देते तो भी कम था'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kareena Kapoor revealed saif ali khan did not stay one night at hospital when she was giving birth to taimur a
करीना कपूर-सैफ अली खान-तैमूर अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर ने बताया तजुर्बा
इस बात को सुनकर करीना कपूर ने रणबीर कपूर की तुलना सैफ अली खान से की। करीना ने बताया कि जब वह तैमूर और जेह की मां बनने वाली थीं तो सैफ ने क्या किया था। करीना ने कहा कि "इसका मतलब आप बहुत अच्छे पति हो। मेरा मतलब है कि इनकी तरफ देखो। सैफ अली खान मेरे साथ एक रात भी अस्पताल में नहीं रुके थे।" दोनों की बातें एक बार फिर वायरल हो रही हैं। फैंस रणबीर की एक पिता और पति के तौर पर तारीफ कर रहे हैं। 
Ananya Pandey: इस खास शख्स ने की अनन्या की तारीफ, शेयर किया 'केसरी 2’ का ट्रेलर, जानिए कौन है वो?
 
विज्ञापन

करीना कपूर के दो बच्चे हैं
करीना कपूर ने सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की थी। करीना ने तैमूर के रूप में अपने पहले बच्चे को दिसंबर 2016 में जन्म दिया। उनका दूसरा बच्चा जेह फरवरी 2021 में पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed