फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Worries For His Children Because Of His Childhood Trauma Says I Do Not Let Them Eat Sugar

अपने बच्चों को लेकर क्यों चिंतित हैं करण जौहर? खुद के बचपन के ट्रॉमा को किया याद; सोशल मीडिया पर कही यह बात

Sat, 08 Nov 2025 08:26 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 08 Nov 2025 08:26 AM IST
सार

Karan Johar On His Children: अपनी बेबाकी के लिए मशहूर करण जौहर ने अपने बच्चों को लेकर चिंता जाहिर की है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें किस बात का डर सता रहा है…

विज्ञापन
Karan Johar Worries For His Children Because Of His Childhood Trauma Says I Do Not Let Them Eat Sugar
करण जौहर और उनके दोनों बच्चे - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar

विस्तार

दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। वो पर्सनल लाइफ से लेकर खुद को लेकर होने वाली ट्रोलिंग तक पर हमेशा बेबाकी से जवाब देते हैं। अब एक बार फिर करण जौहर ने अपने बचपन और उस वक्त को याद किया, जब उनका वजन ज्यादा था। साथ ही उन्होंने अब अपने बच्चों के बढ़ते वजन को लेकर भी चिंता जाहिर की है। निर्देशक ने बताया कि आखिर क्यों सोशल मीडिया के दौर में आपको छोटी से छोटी चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है।

विज्ञापन

आजकल बच्चे स्कूल में स्टाइलिश न दिखने और फॉलोअर्स को लेकर चिंतित
सानिया मिर्जा के साथ उनके पॉडकास्ट ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में बातचीत के दौरान करण ने अपने बचपन और अपने बच्चों के समय को लेकर बात की। करण ने कहा कि बचपन में उनके साथ हुई चीजों ने उन्हें अपने बच्चों के बढ़ते वजन को लेकर चिंतित कर दिया है। सोशल मीडिया के मौजूदा दौर पर चर्चा करते हुए करण ने बताया कि कैसे स्कूल में बच्चे अब आकर्षक न दिखने या उनके पर्याप्त फॉलोअर्स न होने को लेकर चिंतित हैं। अपने बचपन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक प्लस-साइज बच्चे थे, फिर भी उन्हें खुश रहने की इजाजत थी। लेकिन अब उन्हें उन बच्चों की चिंता है जो आज शारीरिक रूप से अलग हैं।

विज्ञापन

मैं अब तक बचपन के ट्रॉमा से नहीं निकला
बातचीत के दौरान जब करण से पूछा गया कि क्या उनके बच्चे इन दबावों को झेलने के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं? इस पर करण ने कहा कि मेरा 50% हिस्सा मेरे बचपन से इतना आहत है कि मुझे डर लगता है कि मेरे बच्चे वजन बढ़ा लेंगे। मैं बचपन के ट्रॉमा को ढो रहा हूं। मैं उनसे कहता रहता हूं कि चीनी मत खाओ। लेकिन मेरा एक हिस्सा उन्हें इससे आजाद करना चाहता है। अगर वे स्कूल में बहुत ज्यादा क्लास होने की वजह से फुटबॉल की क्लास मिस कर देते हैं या छोड़ देते हैं, तो मुझे गुस्सा आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः बिग बॉस 19 में फिर हुआ डबल एविक्शन, नीलम गिरी के बाद ये मजबूत कंटेस्टेंट भी हुआ बाहर

Karan Johar Worries For His Children Because Of His Childhood Trauma Says I Do Not Let Them Eat Sugar
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

पेरेंटिंग की दुविधा से जूझ रहे हैं करण
बचपन में अपने साथ हुई चीजों को याद करते हुए करण ने कहा कि मुझे याद है कि मुझसे कहा गया था, ‘डब्बा गुल खेलो क्योंकि फुटबॉल तुम्हारे लिए नहीं है।’ मैं पेरेंटिंग के एक दुविधा भरे दौर से गुजर रहा हूं। मैं चिंतित हूं। उनका स्क्रीन टाइम सीमित है, लेकिन फिर भी चीजें सामने आ जाती हैं। स्कूल में कही जाने वाली बातों की वजह से, मैंने अपने कपड़े बदल लिए हैं, ताकि उन्हें इस बात का डर न रहे कि स्कूल में लोग क्या कहेंगे। अब मैं बदल गया हूं क्योंकि मुझे अपने बच्चों की चिंता है। मुझे चिंता है कि वे ऑनलाइन जाकर कुछ ऐसी क्लिप ढूंढ लेंगे जो उन्हें शर्मिंदा कर सकती हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे हर चीज और हर किसी को स्वीकार करें।

2017 में पिता बने थे करण
करण जौहर साल 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बच्चों यश और रूही के पिता बने हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर ही यश रखा है। जबकि बेटी रूही का नाम भी मां हीरू जौहर से ही प्रेरित है। करण अक्सर घर पर अपने जुड़वा बच्चों के साथ बिताए पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की रिलीज के इंतजार में है करण
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed