Mira Kapoor: रेखा से लेकर करण जौहर तक, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा के वेलनेस ब्रांड लॉन्च पर सितारों का जमावड़ा
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपना नया वेंचर शुरू किया है। जिसके लॉन्च इवेंट में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपना नया बिजनेस शुरू किया है। मीरा ने अब वेलनेस की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने एक हीलिंग और वेलनेस ब्रांड लॉन्च की है। इससे पहले मीरा का एक स्किनकेयर ब्रांड भी है। ये मीरा का दूसरा वेंचर है। इसका मकसद हेल्थ और वेलनेस के क्षेत्र में काम करना और लोगों को स्वस्थ बनाए रखना है। बीती रात मुंबई में इस वेलनेस ब्रान्ड की लॉन्चिंग हुई। इसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की।
इस अंदाज में इवेंट में पहुंचे होस्ट मीरा-शाहिद
पत्नी के नए वेंचर के लॉन्चिंग इवेंट में शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे। शाहिद ऑल ब्लैक पैंट-शर्ट में नजर आए तो वहीं मीरा ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में नजर आईं। इस दौरान ये जोड़ी काफी कमाल लगी और दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए।
विज्ञापन विज्ञापन
पिता और भाई समेत शाहिद की पूरी फैमिली ने की शिरकत
मीरा के धुन के लॉन्चिंग पर शाहिद कपूर का पूरा परिवार नजर आया। पिता पंकज कपूर जहां अपनी दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक और बच्चों सनाह कपूर और रुहान कपूर के साथ पहुंचे।
तो वहीं ईशान खट्टर मां नीलिमा अजीम और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इवेंट में पहुंचे।
पैंट-शर्ट में पहुंचे करण
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी इस इवेंट में शामिल हुए। करण ऑल व्हाइट ड्रेस में इवेंट में पहुंचे। करण लूज व्हाइट पैंट-शर्ट में इवेंट में पहुंचे थे।
रेखा को रिसीव करने पहुंची मीरा
इवेंट में लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा ने भी शिरकत की थी। रेखा के पहुंचते ही मीरा उन्हें खुद रिसीव करने पहुंचीं। शाहिद और मीरा ने रेखा के साथ पोज भी दिए। लाइट पर्पल कलर की साड़ी में रेखा हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आईं।
स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं नेहा
अभिनेत्री नेहा धूपिया इवेंट में स्टाइलिश ड्रेस में पहुंची। इस दौरान वो मीरा और शाहिद से काफी देर बात करती भी नजर आईं।
बेटी के साथ पहुंची मधु
90 के दशक में अपनी खूबसूरती का जादू चलाने वाली अभिनेत्री मधु भी शाहिद-मीरा के इस इवेंट में नजर आईं। जींस और टॉप में मधु अपनी बेटी के साथ इवेंट में पहुंची।
2015 में हुई थी मीरा-शाहिद की शादी
मीरा कपूर यूट्यूबर भी हैं और वो अब बिजनेस में भी काफी सक्रिय हैं। मीरा अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं और मीडिया अपीयरेंस देती रहती हैं। मीरा और शाहिद ने साल 2015 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे भी हैं।