फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan johar shares update on his health and weight loss

Karan Johar: अपनी सेहत को लेकर करण जौहर ने की बात, बोले- ‘अब मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं’

Thu, 17 Apr 2025 02:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 17 Apr 2025 02:23 PM IST
सार

Karan Johar: फिल्म निर्माता करण जौहर अक्सर अपने स्वास्थ्य संबंधी बातों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार करण ने अपने हैवी वेट लॉस से सबको चौंका दिया है। अब इसे लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Karan johar shares update on his health and weight loss
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

विस्तार

हाल ही में फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने वजन घटाने से सभी को हैरान कर दिया था। अब करण ने अपने वजन घटाने के सफर को लेकर चर्चा की, जिसमें उन्होंने बताया कि अपनी सेहत को लेकर वो बहुत ध्यान देते हैं। आइए जानते हैं फिल्म निर्माता ने क्या कहा। 

विज्ञापन


करण जौहर ने सेहत संबंधी बातें कीं
फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टग्राम पर जानकारी दी थी कि वह गुरुवार को 11:45 पर लाइव आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें उन्होंने बताया कि वह अपने स्वास्थ्य के मामले में बहुत चिंतित रहते हैं। अब वह पहले से ठीक है। अपने अचानक वजन घटने के बारे में बात करते हुए करण ने कहा कि ब्लड टेस्ट कराने के बाद उन्हें पता चला कि उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनका वजन एक टाइम खाना खाने के कारण कम हुआ, जो स्वस्थ तरीकों को अपनाने की वजह से हुआ। साथ ही उन्होंने बताया कि अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। वहीं लोगों को भी अपने सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी। 
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Jr Ntr Movie: 'NTR 22' पर आया नया अपडेट, जानिए किस दिन एनटीआर शुरू करेंगे प्रशांत नील की एक्शन फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर करण जौहर की फिल्मों की ओर
करण जौहर की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करें तो, उनमें ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माई नेम इज खान’, और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।

यह खबर भी पढ़ें: Costao Trailer: क्या नवाजुद्दीन पकड़ पाएंगे 1500 किलो सोना या मिलेगी मौत की सजा? 'कोस्टाओ' का ट्रेलर रिलीज

करण जौहर की आगामी फिल्म
अगर फिल्म निर्माता करण जौहर के फिल्म की बात करें तो वो अपनी अगली फिल्म 'चांद मेरा दिल' की तैयारी में लगे हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को मीनाक्षी सुंदरेश्वर निर्देशक विवेक सोनी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म इसी साल 2025 में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed