{"_id":"660e7ee7538d2dc0b1049181","slug":"karan-johar-shares-a-cryptic-post-on-his-instagram-story-film-maker-took-a-dig-at-bollywood-movies-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: करण जौहर ने बॉलीवुड फिल्मों पर कसा तंज? बोले, 'बॉक्स ऑफिस है भईया इंस्टाग्राम रील नहीं'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: करण जौहर ने बॉलीवुड फिल्मों पर कसा तंज? बोले, 'बॉक्स ऑफिस है भईया इंस्टाग्राम रील नहीं'
Thu, 04 Apr 2024 03:51 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 04 Apr 2024 03:51 PM IST
सार
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने किसी फिल्म या निर्माता का नाम तो नहीं लिया, लेकिन अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों पर तंज कसा है।
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर अपने निजी और व्यावसायिक जीवन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। करण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी तमाम बातें यहां प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। आज करण ने एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसने सनसनी फैला दी है। दावा किया जा रहा है कि अपने इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों पर तंज कसा है।
विज्ञापन
Vijay-Rashmika: यूएई में छुट्टियां मना रहे हैं विजय और रश्मिका? फैंस ने इंस्टाग्राम से ऐसे लगाया पता
विज्ञापन
इंस्टा स्टोरी पर साझा किया नोट
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आजकल चल रहे फिल्मी ट्रेंड के बारें में ताना कसते हुए काफी लंबा पोस्ट लिखा है। करण ने लिखा, ''बड़ा स्केल चाहिए तो वो बनाओ! एक्शन चली! एक्शन बनाओ! लव स्टोरी चली, तो लव स्टोरी बनाओ! एक्शन हिट हुई तो वह बनाओ! मौसम हर हफ्ते बदलता है... दृढ़ विश्वास हर हफ्ते बदलता है। बॉक्स ऑफिस है भईया इंस्टाग्राम रील नहीं जो सिर्फ 30 सेकंड की ट्रेडिंग में रह जाओगे वहीं के वहीं'।
विज्ञापन
बॉलीवुड में बदलाव को लेकर कही ये बात
करण जौहर ने अपने विचारों को जाहिर करते हुए कहा कि पहले के हिसाब से अब फिल्मों में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हर कोई एक ही तरह के ट्रेंड को अपना रहा है। करण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किल' के प्रचार में व्यस्त हैं। यह फिल्म 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर जल्द ही जारी किया जाएगा।
Akshay Kumar: शराब पीने के बाद अक्षय कुमार नशे में करते हैं यह हरकत, सलमान खान के सामने उठाया था राज से पर्दा
इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में निर्माता
फिल्म 'किल' से पहले करण जौहर की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रिलीज होगी। इसमें राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी साथ नजर आएगी। यह फिल्म अगले साल 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा करण वर्ष 2025 में सलमान खान के साथ फिल्म 'द बुल' बनाने की योजना बना रहे हैं।
Tilasmi Bahein: 'तिलस्मी बाहें' गाना देख सोनाक्षी के अभिनय के मुरीद हुए जहीर इकबाल, तारीफ में लिखी ये बात