Karan Johar: ‘एडोलसेंस’ की कहानी से प्रभावित हुए करण जौहर, बोले- ‘यह माता-पिता के लिए सबक है’
Netflix Series Adolescence: फिल्ममेकर करण जौहर ने नेटफ्लिक्स की सीरीज एडोलसेंस की जमकर तारीफ की है। करण इस सीरीज से इतना प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने इसे लेकर माता-पिता को एक चेतावनी दे डाली। इंस्टाग्राम पर अपने एक लंबे-चौड़े पोस्ट में जानिए करण जौहर ने क्या कुछ कहा।
विस्तार
नेटफ्लिक्स की मिनी सीरीज ‘एडोलसेंस’ लगातार प्रशंसाएं बटोर रही है। इस सीरीज को भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है और बॉलीवुड के कई दिग्गज फिल्ममेकर इसकी कहानी की तारीफ कर रहे हैं। अब इस कड़ी में निर्माता-निर्देशक करण जौहर का भी नाम शामिल हो गया है। करण जौहर ने ‘एडोलसेंस’ की तारीफ करते हुए इसे पेरेंट्स के लिए जबरदस्त क्लास बताया है। करण ने सीरीज की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।
कोई भी किताब नहीं बना सकती आपको बेस्ट पेरेंट
‘एडोलसेंस’ की प्रशंसा करते हुए करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैं जानता हूं कि एक बच्चे का पालन-पोषण करना जितना बड़ा आशीर्वाद है, उतनी ही कठिन जिम्मेदारी भी है। कोई भी किताब या पॉडकास्ट आपको पेरेंट के रूप में खुद को बेस्ट बनाने के लिए नहीं सिखा सकता। सबसे पहले आपको खुद अच्छा बनना पड़ेगा।”
View this post on Instagram
बच्चे आपका प्रतिबिंब होते हैं
करण ने आगे लिखा, “आप क्या बोलते हो, कैसे बोलते हो, क्या महसूस करते हो, आपकी आदतें, आपका व्यवहार, आपकी विचारधारा, आपका सबकुछ आपके बच्चे पर असर डालने वाला है। वे आपका ही एक हिस्सा हैं। आपको एहसास नहीं होता, लेकिन बच्चे माता-पिता का ही एक रूप होते हैं। वो आपके जैसा ही करते हैं।”
यह खबर भी पढ़ें: MC Stan: विवादों में आए रैपर एमसी स्टेन, इन्फ्लुएंसर्स को फ्लर्टी मैसेज भेजने का लगा आरोप, स्क्रीनशॉट वायरल
महामारी अब है, हम इसे देख नहीं पाते
आगे एडोलसेंस की समीक्षा करते हुए करण अपनी पोस्ट में लिखते हैं, “एडोलसेंस उन माता-पिता को जगाने वाली कहानी है जो सोशल मीडिया के दौर में अपने बच्चों को बड़ा कर रहे हैं। मैं उन बातों को सुनकर बड़ा हुआ हूं, जो वो इमोजी में बोलते हैं, मैं उन किताबों को सुनकर बड़ा हुआ हूं, जो वो रील में स्क्रॉल करते हैं। मैं अपने आप को ढूंढता हुआ बड़ा हुआ हूं और वो तुलनाओं में घिरे हुए हैं। महामारी अब है। हम इसे देख नहीं पाते। यह दिल दहला देने वाला शो पेरेंटिंग और सोशल मीडिया को आईना दिखाता है।”
यह खबर भी पढ़ें: Robinhood OTT: रिलीज से पहले तय हुए रॉबिनहुड के ओटीटी राइट्स, फिर से नजर आएगी नितिन-श्रीलीला की जोड़ी
इस कहानी ने मुझे हैरान कर दिया
करण ने आगे एडोलसेंस को लेकर लिखा, “हाल ही में मैंने जो कुछ भी देखा या जिससे भी प्रभावित हुआ यह उससे ज्यादा है। कथित मर्दानगी की नजर, बदमाशी का असर, बच्चों की आदतों पर आंख मूंंद लेना। यह चार एपिसोड की मिनी सीरीज माता-पिता के लिए एक जबरदस्त क्लास है। चार लंबे शानदार शॉट्स की तकनीक ने एक फिल्ममेकर के रूप में मुझे हैरान कर दिया, लेकिन इस कहानी ने एक अभिभावक के रूप में मुझे तोड़ दिया। मैं जुड़वा बच्चों की परवरिश कर रहा हूं। मैं इस शो को मेरी जागरुकता को बढ़ाने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह एक सीरीज से कहीं ज्यादा है, यह एक हमेशा के लिए सबक है।