फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rapper MC Stan Accused Of Sending Flirty messages To Influencers On Instagram Screenshot viral

MC Stan: विवादों में आए रैपर एमसी स्टेन, इन्फ्लुएंसर्स को फ्लर्टी मैसेज भेजने का लगा आरोप, स्क्रीनशॉट वायरल

Mon, 24 Mar 2025 10:43 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

MC Stan: बिग बॉस 17 के विजेता एमसी स्टेन पर कई इन्फ्लुएंसर्स ने इंस्टाग्राम पर उनके डीएम में फ्लर्टी मैसेज भेजने का आरोप लगाया। रैपर के कई स्क्रीनशॉट वायरल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Rapper MC Stan Accused Of Sending Flirty messages To Influencers On Instagram Screenshot viral
एमसी स्टेन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 17 के विजेता रैपर एमसी स्टेन भले ही अपने धमाकेदार गानों के लिए जाने जाते हों, लेकिन इस समय उनके इंस्टाग्राम डीएम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इन्फ्लुएंसर्स को भेजे गए उनके कथित फ्लर्टी मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए हैं। बिग बॉस 17 के विजेता पर अब कई इन्फ्लुएंसर्स ने इंस्टाग्राम पर उनके डीएम में एंट्री करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानिए क्या है पूरा मामला
एमसी स्टेन ने कथित तौर पर उन्हें गॉर्जियस और सुंदर कहकर संदेश भेजे। इनमें से कई इन्फ्लुएंसर्स ने इंस्टाग्राम पर उनके मैसेज के स्क्रीनशॉट को साझा किया। उनमें से एक इन्फ्लुएंसर मिसिमी कश्यप थीं, वह शनिवार को काफी चौंक गईं, जब उन्हें अपने डीएम में एमसी स्टेन का मैसेज मिला। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि रैपर ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक मैसेज किया- 'यो क्या क्रेक्सिन गर्ल है... डैम उफ्फ बहुत सुंदर।'

Mc Stan sliding in influencer’s dms
byu/gostudyidiot inInstaCelebsGossip

विज्ञापन
विज्ञापन

रैपर के कई स्क्रीनशॉट वायरल
यह पहली बार नहीं है, जब एमसी स्टेन डीएम ड्रामा के बीच फंसे हैं। कुछ दिन पहले ही इन्फ्लुएंसर नैला हुसैन ने भी एक ऐसा ही स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें रैपर का एक संदेश दिखाया गया था, जिसमें लिखा था, 'अस्सलाम वालेकुम आप बहुत खूबसूरत लग रहे हैं, हे भगवान।' इसके अलावा एक और इन्फ्लुएंसर ने स्क्रीनशॉट साझा किया था, जिसमें मैसेज में लिखा था- 'आपका डायल क्या है, आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं, हे भगवान।'

MC Stan getting into an influencer’s DM LMAO
byu/Minimum-State-9020 inInstaCelebsGossip

Emraan Hashmi B'Day: इन फिल्मों से इमरान हाशमी ने तोड़ी सीरियल किसर की छवि, इस कारण हाथ से निकली थी पहली फिल्म

विज्ञापन

रैपर पर भड़के यूजर्स
जैसे ही स्क्रीनशॉट वायरल हुए नेटिजेंस ने रैपर को उनके इस व्यवहार के लिए फटकार लगाई और कुछ ने उनकी आदत को डरावना भी कहा। एक यूजर ने टिप्पणी की, 'उन्हें उसे खुद को शर्मिंदा करना बंद करना पड़ेगा। वहीं, दूसरे ने लिखा, 'यह सबसे शर्मनाक है।' इस बीच एमसी स्टेन 2024 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड बूबा से ब्रेकअप की घोषणा करने के बाद खबरों में छा गए। उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस शेयर करते हुए लिखा, 'मैं सिंगल हूं',जिसने उनके प्रशंसकों और फॉलोअर्स का ध्यान खींचा।
David Warner: डेविड वार्नर पर छाया 'पुष्पा' का खुमार, 'रॉबिनहुड' के इवेंट में श्रीवल्ली पर जमकर थिरके क्रिकेटर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed