Karan Johar: करण जौहर फिर बने ‘ट्रेटर्स 2’ के होस्ट, जानिए कब और कहां आएगा रियलिटी शो?
Karan Johar Host Reality Show Traitors 2: करण जौहर एक बार फिर रियलिटी शो ‘ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन को होस्ट करेंगे। जानिए, कब और कहां दर्शक इस शो को देख सकेंगे?
विस्तार
फिल्ममेकर करण जौहर 'ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन के लिए होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। सोमवार को मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया। इस प्रोमो में करण जौहर का स्टाइलिश अंदाज फैंस को नजर आया। पिछले सीजन में इस शो को उन्होंने शानदार तरीके से होस्ट किया था।
कब और कहां आएगा शो ‘ट्रेटर्स 2’?
'ट्रेटर्स' इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर रोमांचक रियलिटी फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है। इसका दूसरा सीजन दर्शकों को इस बार भारत में हैरान करेगा। यह शो 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर आएगा। शो में कई बॉलीवुड सेलेब्स, इंफ्लुएंसर्स के शामिल होने की बात सामने आई है।
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें: 'लॉकअप 2' में 'किसिंग' पर हुई कंट्रोवर्सी! राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कालरा; कहा- 'मेरा बाप भी मुझे इतनी...'
इस बार शो में क्या अलग होगा?
नए सीजन के बारे में बात करते हुए प्राइम वीडियो ओरिजनल, इंडिया के निदेशक और प्रमुख निखिल मधोक ने कहा, ‘शो ट्रेटर्स के पहले सीजन को मिली प्रतिक्रिया ने सभी उम्मीदों को पार कर लिया। यह प्राइम वीडियो इंडिया की सबसे खास रियलिटी फ्रेंचाइजी में से एक बन गया है, जिसने समझदारी भरे गेमप्ले, मनोवैज्ञानिक रणनीति और दिलचस्प मनोरंजन के अनूठे मिश्रण के साथ इस शैली को बदल दिया है। देश भर के दर्शक इसके भावनात्मक रूप से भरे माइंड गेम्स और बिना किसी फिल्टर वाले ड्रामे से जुड़ गए थे। दूसरे सीजन के साथ, दांव ऊंचे हैं, गेमप्ले और तेज हैं, ड्रामा और भी जबरदस्त है। खिलाड़ियों की नई लाइन-अप दर्शकों को हर मोड़ पर रोमांच से भर देगी। हम करण जौहर की होस्ट और मास्टर ऑर्केस्ट्रेटर के रूप में वापसी से बहुत उत्साहित हैं।’