फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lock Upp 2 Kissing Controversy Shreya Kalra accused 52 Year Actor Ram Kapoor of crossing personal boundaries

'लॉकअप 2' में 'किसिंग' पर हुई कंट्रोवर्सी! राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कालरा; कहा- 'मेरा बाप भी मुझे इतनी...'

Mon, 20 Jul 2026 12:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Jul 2026 12:42 PM IST
सार

Lock Upp Season 2: रियलिटी शो 'लॉकअप' के दूसरे सीजन में इन दिनों कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। श्रेया कालरा ने राम कपूर पर खराब व्यवहार को लेकर आरोप लगाए हैं। 52 वर्षीय अभिनेता पर उनका गुस्सा फूट पड़ा है। 

विज्ञापन
Lock Upp 2 Kissing Controversy Shreya Kalra accused 52 Year Actor Ram Kapoor of crossing personal boundaries
लॉकअप सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शो 'लॉकअप' का दूसरा सीजन चल रहा है। इसमें खूब ड्रामा और लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा का गुस्सा राम कपूर पर फूटा है। अभिनेता के बार-बार किस करने पर वे बुरी तरह झल्ला गई हैं। दरअसल, 'लॉकअप 2' में राम कपूर ने श्रेया कालरा को किस किया था। इससे श्रेया काफी असहज हो गई थीं। हालांकि, उस वक्त उन्होंने कुछ कहा नहीं था। मगर, अब हाल ही में उन्होंने सवाल उठाया है। 

विज्ञापन


श्रेया ने क्यों जताई नाराजगी?
'लॉकअप 2' में बीते हफ्ते देखने को मिला था कि राम कपूर और श्रेया कालरा ने साथ में गेम खेला। इस दौरान श्रेया बतौर कंट्रोलर खेलीं। वहीं, राम कपूर उनके डिपेंडेंट बने। इस दौरान राम को एविक्शन से बचाने के लिए टास्क में श्रेया जीतीं। टास्क जीतने के बाद राम कपूर इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने श्रेया को किस किया। एक्टर ने श्रेया को माथे पर और गाल पर कई बार किस की, जिससे श्रेया काफी असहज हो गई थीं। उनके इस तरह किस करने पर काफी विवाद हुआ था। अब खुद श्रेया ने भी नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन

श्रेया बोलीं- 'थोड़ी तो बाउंड्री बनाओ'
हालिया एपिसोड में श्रेया ने शिल्पा शिंदे के साथ बातचीत में इस मसले का जिक्र किया। नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा, 'जब शिवांगी टास्क कर रही थी, तब राम कपूर उसके बहुत करीब आ गए थे। तब हर्षद ने उन्हें दूर किया। राम कपूर वहां से हटे तो हर्षद माफी मांगने लगा। अरे क्या सॉरी? वह आदमी मुंह पर आकर थूक देता है। ये बात बोलो उसके मुंह पर। थोड़ी तो सीमाएं बनाकर रखो, बस हर जगह थूकते रहते हो'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaa🍭 (@clumsyy_ishh)



 
कहा- 'अगली बार मुंह पकड़कर बोल दूंगी'
श्रेया ने आगे कहा, 'अगर इस बार उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश की तो मैं उनका मुंह पकड़कर बोल दूंगी कि, 'भाई, इतना तो मेरा बाप चुम्मी नहीं करता मुझे, अब मत करियो'। श्रेया ने राम कपूर के लिए कहा, 'मैंने तुम्हारे लिए तीन टास्क जीते, लेकिन मेरे सपोर्ट में तुम्हारा एक हाथ नहीं उठ रहा है'। श्रेया ने यह तक कह दिया कि ऐसे सीनियर की मैं इज्जत करूं? बता दें कि यह शो नेटफ्लिक्स पर आता है। इसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed