Rakhee Gulzar: इस बंगाली फिल्म से 22 साल बाद परदे पर लौट रहीं राखी, बॉलीवुड में वापसी पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
Rakhee Gulzar Rare Appearance: दिग्गज अदाकारा राखी लंबे वक्त से सिनेमाई परदे से दूर हैं। हालांकि, करीब 22 साल बाद वे बंगाली फिल्म के जरिए कमबैक कर रही हैं। मगर, बॉलीवुड में वापसी पर उनका क्या कहना है? जानिए
विस्तार
दिग्गज अभिनेत्री राखी ने बॉलीवुड की कई कमाल की फिल्मों में काम किया है। मगर फिल्म 'करण अर्जुन' में सलमान खान और शाहरुख खान की मां के उनके किरदार को भुलाया नहीं जा सकता है। 'मेरे करण अर्जुन आएंगे' जैसा यकीन लेकर अपने बेटों के लिए प्रार्थना करने वाली दुखियारी मां का किरदार दर्शकों के मन-मस्तिष्क पर छप सा गया। राखी लंबे वक्त से परदे से दूर हैं। वे सार्वजनिक इवेंट आदि में भी नजर नहीं आतीं। मगर, हाल ही में उन्हें एक इवेंट में देखा गया।
यह खबर भी पढ़ें:
Robert De Niro: रॉबर्ट डी नीरो की बेटी एयरिन ने खुद को ट्रांसजेंडर बताया, साझा किए अपने अनुभव
सिंगर शान के साथ की मुलाकात
परदे, इवेंट और फिल्म समारोह से दूर रहने वाली राखी गुलजार हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, राखी अपनी ही आगामी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस फिल्म का नाम है 'आमार बॉस'। यह बंगाली फिल्म है, जिसके जरिए राखी करीब 22 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में लौट रही हैं। इस इवेंट में सिंगर शान भी शामिल हुए और राखी से मुलाकात करते नजर आए।
यह खबर भी पढ़ें:
The Bhootnii Screening: बेटी पलक की फिल्म स्क्रीनिंग पर पहुंचीं श्वेता तिवारी, यामिनी समेत कई सेलेब्स नजर आए
बॉलीवुड में वापसी पर दिया ऐसा जवाब
फिल्म के इवेंट के दौरान राखी से पैपराजी ने बॉलीवुड में वापसी को लेकर भी सवाल किया। मगर, दर्शकों को जानकर शायद निराशा हो कि राखी ने इससे साफ इनकार कर दिया। राखी से एक पैपराजी ने पूछा, 'इस तरह की फिल्में बॉलीवुड में ऑफर होती हैं तो आप करोगे?' इस पर राखी ने साफ-साफ इनकार करते हुए कहा, 'मैं नहीं करूंगी'। राखी का यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है।
गोलगप्पे का लुत्फ उठाती दिखीं राखी
फिल्म 'आमार बॉस' का निर्देशन नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने किया है। इसमें राखी गुलजार के अलावा शिबोप्रसाद मुखर्जी भी लीड रोल में हैं। वे राखी के बेटे का रोल अदा कर रहे हैं। हाल ही में शिबोप्रसाद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें राखी गोलगप्पे का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।
A post shared by Shiboprosad Mukherjee (@shibumukherjeeofficial)