Robert De Niro: रॉबर्ट डी नीरो की बेटी एयरिन ने खुद को ट्रांसजेंडर बताया, साझा किए अपने अनुभव
हाल ही में हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रॉबर्ट डी नीरो की बेटी ने खुलासा किया है कि वह एक ट्रांसजेंडर हैं। अपनी पहचान को हॉलीवुड एक्टर की बेटी ने उजागर किया है। साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें भी साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर रॉबर्ट डी नीरो की बेटी एयरिन ने हाल ही में अपने ट्रांस वूमेन होने का खुलासा किया। वह साल 2024 से हार्मोन थैरेपी ले रही हैं। हाल ही में अपने अनुभवों के बारे में एयरिन ने हॉलीवुड मैगजीन, पोर्टल्स को इंटरव्यू दिए। वह खुद को शी (She) संबाेधित नहीं करती है, वह खुद के लिए ‘देम(Them)’ जैसे संबोधन का इस्तेमाल करती हैं।
इस तरह मिली हिम्मत
एयरिन देम नाम एक न्यूज पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में बताती हैं, ‘जब मैं ट्रांस जेंडर वूमेन को खुलकर सामने आते देखती, अपनी सफलता पर गर्व करते देखती तो लगता है कि मेरे लिए भी देर नहीं हुई है। शायद मैं भी एक नई शुरुआत कर सकती हूंं।’
क्या करती हैं एयरिन
रॉबर्ट डी नीरो और टौकी स्मिथ की बेटी हैं एयरिन। वह इस वक्त 29 साल की हैं। पेशे से एक मॉडल, एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर कहती हैं कि मीडिया उन्हें नेपो किड कहता है लेकिन वह अपनी पहचान खुद बनाना चाहती है। अपने पैरेंट्स के बारे में भी एयरिन का कहना है कि उन्होंने बच्चों को अपने रास्ते खुद तलाशने की आजादी दी है।
कौन है रॉबर्ट डी नीरो
रॉबर्ट डी नीरो की बात करें तो वह इस समय 81 साल के हैं। अपने करियर में इस हॉलीवुड एक्टर ने कई हिट फिल्में दी हैं, इसमें ‘द गॉडफादर 2’, ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘रेजिंग बुल’, ‘द डियर हंटर’, ‘गुडफेलास’, ‘मीन स्ट्रीट्स’ और ‘हीट’ शामिल हैं।