फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kapil Sharma New film Kis Kisko Pyaar Karoon 2 new poster release know is the bride this time

जारी हुआ कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का नया पोस्टर', जानें कौन हैं उनकी दुल्हन?

Sun, 13 Apr 2025 01:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 13 Apr 2025 01:32 PM IST
सार

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में कपिल शर्मा हैरान परेशान नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kapil Sharma New film Kis Kisko Pyaar Karoon 2 new poster release know is the bride this time
किस किसको प्यार करूं 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @kapilsharma

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। इसमें वह सिख दूल्हा बने हैं। अब तक फिल्म के कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं। इससे पहले ईद और राम नवमी के मौके पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)


Trending Videos

जारी हुआ 'किस किसको प्यार करूं 2' का नया पोस्टर
'किस किसको प्यार करूं 2' का नया पोस्टर बैसाखी के मौके पर रिलीज किया गया है। नए पोस्टर में कपिल शर्मा एक सरदार बने हैं। उन्होंने हल्की गुलाबी रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी हुई है। उन्होंने गले में माला पहनी हुई है। कपिल के सामने उनकी होने वाली दुल्हन खड़ी है। दुल्हन का चेहरा कपड़े से ढका हुआ है। दुल्हन ने हाथ में तलवार भी ले रखी है। दुल्हन ने दूसरे हाथ से कपिल का माला पकड़ा हुआ है, जबकि कपिल घबराए हुए हैं।
KKPK 2: राम नवमी पर 'किस किसको प्यार करूं 2' का नया पोस्टर जारी, हिंदू रीति-रिवाज के साथ फिर दूल्हा बने कपिल
 

ईद और राम नवमी पर जारी हो चुके पोस्टर
'किस किसको प्यार करूं 2' के निर्माताओं ने 6 अप्रैल को फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया था। इसके कैप्शन में लिखा था 'आप सभी को श्री राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।' इससे पहले ईद पर जारी हुए पोस्टर में कपिल एक निकाह समारोह में नजर आ रहे थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)



Jaat: सनी देओल के रोमांस के बजाए गुस्से को क्यों पसंद करते हैं फैंस? एक्टर ने खुद बताई वजह

अलग-अलग धर्मों की हो सकती हैं पत्नियां
फिल्म के जारी हो चुके पोस्टरों को देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में भी कपिल की कई पत्नियां होंगी, जिनमें से एक हिंदू, एक मुस्लिम और सिख धर्म की होगी।

फिल्म के बारे में
'किस किसको प्यार करूं 2' का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। इसके निर्माता रतन जैन और गणेश जैन हैं। फिल्म में कॉमेडी, भ्रम और तमाशा का ड्रामा देखने को मिलेगा। पहली फिल्म को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म का निर्माण अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed