फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kantara chapter 1 success party host in delhi by Rishabh shetty and makers

Kantara chapter 1: ऋषभ ने पेनकिलर्स खाकर पूरा किया क्लाइमैक्स सीन, सक्सेस पार्टी में गुलशन ने गाया गाना

Wed, 08 Oct 2025 01:47 PM IST
Akash Khare आकाश खरे
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:47 PM IST
सार

Kantaara Chapter 1 Success Party: बुधवार को दिल्ली में फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सक्सेस पार्टी हुई। इस इवेंट में एक्टर, डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म की सफलता और अपने विजन को लेकर कई बातें साझा कीं। फिल्म की शूटिंग से जुड़े अनुभव भी ऋषभ शेट्टी ने इवेंट में बताए।  

विज्ञापन
Kantara chapter 1 success party host in delhi by Rishabh shetty and makers
दिल्ली में 'कांतारा चैप्टर 1' की सक्सेस पार्टी में फिल्म की टीम के साथ ऋषभ शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को दिल्ली में फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के मेकर्स ने सक्सेस पार्टी होस्ट की। इस मौके पर फिल्म के राइटर डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी, उनकी पत्नी और फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रगति शेट्टी, एक्टर गुलशन देवैया और एक्टर जयराम समेत फिल्म के मेकर्स और डीओपी भी मौजूद रहे। इवेंट में 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर ऋषभ शेट्टी और गुलशन देवेया ने कई खास बातें बताईं।

विज्ञापन
ऋषभ बोले- हमने विजुअली फिल्म को बहुत बड़ा बनाया है

सक्सेस पार्टी में ऋषभ ने कहा कि पिछले भाग से इस भाग तक हमने विजुअली फिल्म को बहुत बड़ा बनाया है। मैंने पहले भी कहा था जितना रीजनल जाएंगे उतना ही ग्लोबल जाएंगे और वही हुआ। दैव गुलिगा का किरदार निभाने को लेकर ऋषभ ने कहा कि यह फिल्म और किरदार मेरा एक सपना था, जिसे मेरी टीम ने अपना सपना बनाया और अब वो पब्लिक का सपना बन गया है। मेरी एनर्जी पब्लिक तक ट्रांसफर हो गई।

विज्ञापन

वहीं ऋषभ की पत्नी प्रगति ने इवेंट में कहा, 'फिल्म में मेरे फेवरेट गुलशन देवैया रहे और फिर फिल्म के कैप्टन ऋषभ शेट्टी तो थे ही।' वहीं DOP अरविंद कश्यप ने कहा फिल्म के विजुअल्स की तारीफ सिर्फ इसलिए हो रही है क्योंकि हमारी कहानी ही अच्छी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला

पेन किलर्स के सहारे पूरा किया क्लाइमैक्स सीन 
इवेंट में ऋषभ शेट्टी यह भी बताते हैं कि उन्होंने क्लाइमैक्स सीन पेन किलर्स के सहारे पूरा किया था। वह कहते हैं, 'हमने रात और दिन, दोनों ही समय में फिल्म शूट की। 10-15 दिन तो मैंने मुश्किल से शूटिंग की, पेन किलर्स लेकर काम किया। मैं थोड़ा आराम करता, फिर सीन शूट करता था।' ऋषभ ने यह भी कहा कि फिल्म की पूरी टीम ने उन्हें हमेशा सपोर्ट दिया है। 

ये खबर भी पढ़ें:Box Office Collection: 300 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार ‘कांतारा चैप्टर 1’, बाकी फिल्मों का क्या है हाल?

Kantara chapter 1 success party host in delhi by Rishabh shetty and makers
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की दिल्ली सक्सेस पार्टी में नजर आए गुलशन देवेया, ऋषभ शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
गुलशन ने रात 12 बजे सुनी थी फिल्म की स्टोरी
गुलशन देवेया ने भी इवेंट में फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर कई बातें साझा कीं। वह कहते हैं, ‘2019 में मैं ऋषभ से मिला था, हमने साथ बैठ के डोसा खाया था। ऋषभ शेट्टी ने मेरी ‘हंटर’ फिल्म देखी थी। मुझे भी उनका काम पसंद था। उन्होंने ‘कांतारा’ बनाई लेकिन मुझे नहीं बुलाया, मैंने सोचा क्यों नहीं बुलाया? फिर एक रात 12 बजे कॉल आया, मुझे 'कांतारा चैप्टर 1' पूरी स्टोरी सुनाई गई। कहानी सुनकर मुझे लगा कि जैसे इस फिल्म को नहीं करूंगा तो पाप करूंगा।' 

रीजनल सिनेमा से जुड़ने का मौका ऋषभ ने दिया 
गुलशन देवेया आगे कहते हैं, 'मैं कर्नाटक के कूर्ग का ही रहने वाला हूं लेकिन शुरुआत हिंदी फिल्मों से हुई। अपने रीजनल सिनेमा से जुड़ने का पहला मौका मुझे ऋषभ ने ही दिया। यही वजह है कि मैंने हामी भर दी। फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ में अभिनय करके, अलग किरदार निभाकर मजा आया।’ इवेंट में गुलशन ने गाना गाकर भी सुनाया। आखिरी में उन्होंने ऋषभ शेट्टी और 'कांतारा' जिंदाबाद के नारे लगवाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed