फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kantara A Legend Chapter 1 Day 5 Box Office Collection: Rishab Shetty Rukmini Vasanth film Earning On Monday

Kantara Chapter-1 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'कांतारा 2'? जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन

Mon, 06 Oct 2025 10:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Oct 2025 10:15 PM IST
सार

Kantara 2 Box Office Collection: फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। वीकएंड पर इस फिल्म ने खूब चांदी काटी। जानिए आज पहले सोमवार की परीक्षा में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा है?

विज्ञापन
Kantara A Legend Chapter 1 Day 5 Box Office Collection: Rishab Shetty Rukmini Vasanth film Earning On Monday
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। यह फिल्म अपने कलेक्शन के आंकड़ों से चौंका रही है। दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह फिल्म हर दिन नई उपलब्धि अपने नाम कर रही है। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार अंदाज में खाता खोला। वीकएंड पर भी जमकर कमाई की। जानिए मंडे टेस्ट में इसका कैसा हाल रहा...

विज्ञापन


Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला

विज्ञापन

Kantara A Legend Chapter 1 Day 5 Box Office Collection: Rishab Shetty Rukmini Vasanth film Earning On Monday
फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' - फोटो : x

पांचवें दिन भी किया शानदार कलेक्शन
'कांतारा चैप्टर 1' ने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। दूसरे दिन शुक्रवार को कमाई 45.4 करोड़ रुपये रही। फिर वीकएंड पर फिल्म ने छुट्टी का फायदा लेते हुए शनिवार को 55 करोड़ और रविवार को 63 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मंडे टेस्ट में भी इस फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा। आज सोमवार को पांचवें दिन फिल्म ने 22.68 करोड़ रुपये कमाए हैं।

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
 

दिन  कलेक्शन
पहला दिन 61.85 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 45.4 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 55 करोड़ रुपये
चौथा दिन 63 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 22.68 करोड़ रुपये
टोटल  247.93 करोड़ रुपये

विज्ञापन

Kantara A Legend Chapter 1 Day 5 Box Office Collection: Rishab Shetty Rukmini Vasanth film Earning On Monday
कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जल्द होगी 300 करोड़ी
पांचवें दिन फिल्म की कमाई में बेशक गिरावट दर्ज हुई, मगर वीकडे को देखते हुए यह कलेक्शन भी शानदार है। फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की है। फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 247.93 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के मामले में यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जल्द ही 300 करोड़ी बन जाएगी। 

विज्ञापन

Kantara A Legend Chapter 1 Day 5 Box Office Collection: Rishab Shetty Rukmini Vasanth film Earning On Monday
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन जारी
'कांतारा 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं, विदेशों में भी कमाल कर रही है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वीकएंड पर इंटरनेशनल मार्केट में 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन चार दिनों में 335 करोड़ के पार पहुंच गया है।

Kantara A Legend Chapter 1 Day 5 Box Office Collection: Rishab Shetty Rukmini Vasanth film Earning On Monday
कांतारा चैप्टर-2 - फोटो : इंस्टाग्राम

'कांतारा चैप्टर 1' के बारे में
'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी पहले भाग की घटनाओं से करीब एक हजार साल पहले की है, जो उस समय के रहस्यमयी लोककथाओं और देवी-दैव आराधना की परंपराओं को दिखाती है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed