फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kantara 3 Confirm: Rishab Shetty Kantara Chapter 1 Sequel Announced Title will be kantara a legend chapter 2

Kantara Chapter 2: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' की अगली किश्त को हो जाएं तैयार, 'कांतारा चैप्टर 2' का हुआ एलान

Thu, 02 Oct 2025 04:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 Oct 2025 04:50 PM IST
सार

Kantara 3 Movie Confirm: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा- चैप्टर 1' आज 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की रिलीज के साथ फैंस को एक तोहफा मिला है। इस लोकप्रिय फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म का भी एलान हो गया है। 

विज्ञापन
Kantara 3 Confirm: Rishab Shetty Kantara Chapter 1 Sequel Announced Title will be kantara a legend chapter 2
कांतारा चैप्टर-2 का एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1' आज गुरुवार 02 अक्तूबर को दशहरा के अवसर पर रिलीज हो चुकी है। इस बार भी ऋषभ शेट्टी लीड रोल में हैं। दर्शकों को फिल्म पसंद आई है। इसी के साथ उन्हें सरप्राइज भी मिल गया है। फिल्म के तीसरे पार्ट का एलान हो गया है। 'कांतारा चैप्टर 1' के आखिर में तीसरी फिल्म की पुष्टि हुई है। क्या होगा टाइटल जानिए

विज्ञापन


प्रीक्वल है या सीक्वल तीसरा पार्ट?
फिल्म 'कांतारा' साल 2022 में रिलीज हुई थी। अब आज 02 अक्तूबर को इस फिल्म का प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर 1' रिलीज हुआ है, जो फिल्म का दूसरा पार्ट है। 'कांतारा चैप्टर 1' के आखिर में तीसरी फिल्म का एलान हुआ है, जिसका नाम होगा 'कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 2'। इस फिल्म को साल 2022 में आई फिल्म का प्रीक्वल ही बताया जा रहा है। हालांकि, 'कांतारा चैप्टर 1' की यह सीक्वल फिल्म होगी। 
विज्ञापन


Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुआ तीसरे पार्ट का एलान
दरअसल, फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के आखिर में एक बच्चा सवाल करता है। सवाल होता है, 'क्या भगवान इसी कुएं में रहते हैं'? इस पर एक बुजुर्ग शख्स कहता है, 'इसके लिए एक अलग दंत कथा सुनानी पड़ेगी'। इसके बाद 'कांतारा चैप्टर 2' की अनाउंसमेंट के साथ फिल्म खत्म हो जाती है। मगर, जाते-जाते दर्शकों को सरप्राइज दे जाती है या कहें कि तीसरी फिल्म का तोहफा दे जाती है।

'कांतारा चैप्टर 1' से आगे की कहानी पर होगी तीसरी फिल्म
साल 2022 में आई फिल्म 'कांतारा' में 1990 में की कहानी दिखाई गई थी। आज रिलीज हुई 'कांतारा चैप्टर 1' में 1990 से एक हजार साल से भी पहले की कहानी है। वहीं, तीसरी फिल्म में 'कांतारा चैप्टर 1' से आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में अभिनय के साथ-साथ इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी ऋषभ शेट्टी ने निभाई है। इसके अलावा रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed