फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kannada actor Umesh passes away At The age of 80

कन्नड़ एक्टर उमेश का 80 साल की उम्र में निधन, लीवर कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

Sun, 30 Nov 2025 10:26 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 30 Nov 2025 10:26 AM IST
सार

Kannada Actor Umesh Passes Away: कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उमेश का निधन हो गया। अभिनेता के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

विज्ञापन
Kannada actor Umesh passes away At The age of 80
अभिनेता उमेश - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उमेश का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। लीवर कैंसर से जंग लड़ते हुए उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन


कई दिनों से चल रहा था लीवर कैंसर का इलाज 
रविवार को कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन एम एस उमेश का निधन हो गया। कुछ दिन पहले वह अपने घर में गिर गए थे। पैर में चोट लगी चोट का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए। सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स को उनके लीवर कैंसर का पता चला। इसके बाद लीवर कैंसर का ट्रीटमेंट शुरू हुआ। लीवर कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ते हुए रविवार को 80 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उमेश ने अपने एक्टिंग करियर में 350 से ज्यादा फिल्में की थीं। रजनीकांत के अलावा कई दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेताओं संग बड़े पर्दे पर उमेश ने अभिनय किया था।
विज्ञापन


कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी एचडी कुमारस्वामी ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अभिनेता उमेश के निधन पर दुख जताया। वह लिखते हैं, ‘मशहूर कॉमेडियन श्री एम.एस. उमेश के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उमेश अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसी के समंदर में डुबो देते थे। वह एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया।’  
विज्ञापन
विज्ञापन

 


आज ही होगा अभिनेता उमेश का अंतिम संस्कार 
कन्नड़ अभिनेता की बेटी ने जानकारी साझा की है कि उमेश का अंतिम संस्कार रविवार को ही किया जाएगा। वह पिता के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लेकर जा रहे हैं। इसके बाद ही अधिक जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed