फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut takes oath as Member of Parliament Mandi Himachal Pradesh video goes viral

Kangana Ranaut: कंगना ने ली लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ, बोलीं- इस बार विपक्ष अधिक जिम्मेदार साबित होगा

Mon, 24 Jun 2024 04:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 24 Jun 2024 04:55 PM IST
सार

शपथ लेने के बाद कंगना मीडिया से मुखातिब हुईं और कहा, "जैसा कि पीएम ने कहा, पूरे देश को उम्मीद है कि विपक्ष अधिक जिम्मेदार होगा। इस बार का विपक्ष अच्छा विपक्ष साबित होगा तो आइए देखें कि इस बार वह क्या करते हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut takes oath as Member of Parliament Mandi Himachal Pradesh video goes viral
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत ने एक सफल अभिनय करियर के बाद अब राजनीति का रुख किया है और हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव जीता है। अभिनेत्री ने हाल ही में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ भी ली। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हें फैंस की ढेर सारी शुभकामनाएं भी मिल रही हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ लेने के बाद बोलीं कंगना
शपथ लेने के बाद कंगना मीडिया से मुखातिब हुईं और कहा, "जैसा कि पीएम ने कहा, पूरे देश को उम्मीद है कि विपक्ष अधिक जिम्मेदार होगा। इस बार का विपक्ष अच्छा विपक्ष साबित होगा तो आइए देखें कि इस बार वह क्या करते हैं। इस बार भी वह सिर्फ चिल्लाएंगे या फिर कुछ अलग भी करते हैं।"
 

इतने वोटो से जीती थीं अभिनेत्री
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी कंगना हर मुद्दे पर बेबाक राय देने के लिए जानी जाती हैं। मंडी लोकसभा सीट के लिए कंगना रणौत की सीधी टक्कर कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह से थी, लेकिन मंडी की जनता ने कंगना रनौत पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें 74755 वोटों से जीता दिया।

इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म को कंगना ने ही डायरेक्ट किया है। इसमें कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाल नायर और श्रेयस तलपड़े अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed