फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana ranaut shifted in her new mp house in delhi which is 100 year old

Kangana Ranaut: दिल्ली के सरकारी आवास में शिफ्ट हुईं कंगना रनौत, 100 साल पुराना है एक्ट्रेस का यह बंगला

Thu, 01 May 2025 04:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 01 May 2025 04:55 PM IST
सार

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक सांसद के तौर पर दिल्ली के एमपी हाउस में शिफ्ट हो गई हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस गृह प्रवेश करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Kangana ranaut shifted in her new mp house in delhi which is 100 year old
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

विस्तार

कंगना रनौत अब सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं पहचानी जाती हैं, बल्कि वह एक राजनेता भी हैं। एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं, अब वह दिल्ली के सरकारी आवास में शिफ्ट हो गई हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है, जिसमें अभिनेत्री सिर पर कलश रखे अपने बंगले में प्रवेश करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन


नए घर में शिफ्ट हुईं कंगना रनौत
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिनेत्री कंगना रनौत सफेद और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साथ ही वह अपने सिर पर कलश रखकर नए घर में प्रवेश कर रही हैं। नए घर में प्रवेश करने के बाद एक्ट्रेस ने पूजा भी की। इसके अलावा आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने बीते दिन बुधवार यानी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर एमपी हाउस में कदम रखा। कंगना के बंगले की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: Bobby Deol: फिल्मों में नजर आएगी देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी, बॉबी के दोनों बेटे आर्यमान-धरम करेंगे डेब्यू

सालों पुराना हैं अभिनेत्री का ये बंगला
अभिनेत्री का यह सरकारी बंगला कोई आम आवास नहीं है बल्कि यह 100 साल पुराना है, जिसे शाही लुक देने के लिए कड़ी मेहनत की गई है। इस आलीशान बंगले में शानदार कारीगरी की गई है और इसकी पेटिंग हाथों से हुई है। इस घर की डिजाइनर ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘यह एक ऐसा घर है जो अपना एक अलग महत्व रखता है, न केवल वास्तुकला के बदौलत, बल्कि प्रतीकात्मक रूप से भी। यह कंगना रनौत का सांसद के तौर पर पहला बंगला है। यह एक ऐसा स्थान जो उनके सफर की नई शुरुआत है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Darshini (@design_by_darshini)




यह खबर भी पढ़ें: Rajkumar Gupta: 'रेड 2' के निर्देशक ने करियर में अब तक बनाईं ये पांच फिल्में, जानिए कितनी रहीं हिट

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'इमरजेंसी' फिल्म में देखा गया था, जिसमें वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आईं थीं। इसके अलावा अभनेत्री की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह आर माधवन के साथ अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसके टाइटल की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed