Bobby Deol: फिल्मों में नजर आएगी देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी, बॉबी के दोनों बेटे आर्यमान-धरम करेंगे डेब्यू
Aryaman And Dharam Debu:धर्मेंद्र के बाद उनके दोनों बेटे बॉबी देओल और सनी देओल फिल्मों में आए और अब देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है।
विस्तार
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबित, बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके बेटे आर्यमान और धरम बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। दोनों बेटे अभी निर्देशकों और फोटोग्राफरों के साथ काम करके अनुभव ले रहे हैं। बॉबी ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी, लेकिन एक्टिंग की राह चुनने से कभी नहीं रोका।
बॉबी ने यह भी बताया कि उनका बचपन साधारण था। उनके घर में फिल्मी माहौल नहीं था, न ही पार्टियां होती थीं और न फिल्मों की बातें। बॉबी के पिता को लोगों का बहुत प्यार मिलता था, जिसे देखकर वे अक्सर हैरान हो जाते थे। बॉबी ने कहा, ''मैंने अपने बच्चों को बहुत पढ़ाया। मैंने कहा पढ़ो, आप कुछ और करो। मैंने उनको एक्टर बनने के लिए कभी रोका नहीं रोका। मैं चाहता हूं रहा की पढ़े, लिखे, समझे। इसीलिये पढ़े और अपनी समझ बढ़ाएं।''
बॉबी देओल जल्द ही साउथ फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 - तलवार बनाम आत्मा' में नजर आएंगे। यह एक भारतीय तेलुगु ऐतिहासिक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसका निर्देशन कृष जगरलामुडी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है। इसकी पटकथा जगरलामुडी और साईं माधव बुर्रा ने मिलकर लिखी है। यह कहानी डाकू वीरा मल्लू के जीवन को दर्शाती है। इस फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। यह 17वीं शताब्दी के मुगल साम्राज्य पर आधारित होगी। यह फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
The Bhootnii X Review: क्या भूतनी बन दर्शकों को डरा पाईं मौनी रॉय, जानिए रिलीज के बाद कैसा मिल रहा है रिस्पांस..