अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' आज यानी 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता एक बार फिर अपनी कहानी कहने की कला से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। 'रेड' (2018) की जबरदस्त कामयाबी के बाद 'रेड 2' से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजकुमार गुप्ता ने इससे पहले कौन-कौन सी फिल्में बनाईं और बॉक्स ऑफिस पर उनका प्रदर्शन कैसा रहा? आइए जानते हैं...
Raid 2 X Review: दर्शकों को कैसी लगी अजय देवगन की 'रेड 2'? सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़
आमिर
साल 2008 में रिलीज हुई 'आमिर' से राजकुमार गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस थ्रिलर ड्रामा में राजीव खंडेलवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कम बजट में बनी यह फिल्म एक आम आदमी की कहानी थी, जो आतंकवादियों के चंगुल में फंस जाता है। फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन औसत रहा।
Raid 2: ओटीटी पर कब देख सकेंगे अजय देवगन की 'रेड 2'? यहां जानें पूरी डिटेल
3 of 6
फिल्म-'नो वन किल्ड जेसिका'
- फोटो : सोशल मीडिया
नो वन किल्ड जेसिका
'नो वन किल्ड जेसिका' राजकुमार गुप्ता की दूसरी फिल्म थी, जो जेसिका लाल हत्याकांड से प्रेरित थी। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विद्या बालन और रानी मुखर्जी की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। यह एक क्राइम ड्रामा थी, जिसमें सिस्टम के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24.72 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, इसे औसत कमाई वाली फिल्म माना गया, लेकिन इसकी कहानी और अभिनय ने इसे यादगार बना दिया।
4 of 6
फिल्म घनचक्कर
- फोटो : आईएमडीबी
घनचक्कर
2013 में आई फिल्म 'घनचक्कर' राजकुमार गुप्ता की पहली कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म थी। इसमें इमरान हाशमी और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी एक चोर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी याददाश्त खो देता है। उम्मीदों के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसने भारत में लगभग 34 करोड़ रुपये कमाए, जो इसके बजट के मुकाबले कम था।
5 of 6
फिल्म 'रेड'
- फोटो : सोशल मीडिया
रेड
'रेड' राजकुमार गुप्ता के करियर की सबसे बड़ी कामयाबी रही है। अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज स्टारर यह फिल्म साल 2018 में आई थी। यह फिल्म 1980 के दशक में आयकर विभाग के एक रियल-लाइफ रेड से प्रेरित थी। अजय के दमदार अभिनय और कहानी की सच्चाई ने दर्शकों को बांधे रखने में कामयाबी हासिल की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 103.07 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और इसे सुपरहिट का दर्जा मिला।