Kangana Ranaut: विदेशी पर्यटक को कूड़ा उठाते देख भड़कीं कंगना रनौत, गंदगी फैलाने वालों को कहा- शर्म करो
Kangana Ranaut Gets Angry On People: हाल ही में अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक विदेशी पर्यटक को कूड़ा उठाते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया भी दी है। आइए जानते हैं क्या बोलीं एक्ट्रेस।
क्या है वायरल वीडियो?
हाल ही में एक्ट्रेस-पॉलिटिशयन कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति झरने के पास से कूड़ा उठाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ भारतीय पर्यटक उस नजारे का आनंद लेते या इधर-उधर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। कूड़ा उठाने के बाद, उस व्यक्ति ने कैमरे की तरफ देखते हुए कहा, ‘अगर मेरे पास एक दिन खाली हो, तो शायद मैं यहां बैठकर देखूं और लोगों से कहूं- इसे उठाओ। मैं ऐसा करूंगा। मुझे किसी को बताने में कोई दिक्कत नहीं है।’ ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Shameful a foreign tourist is more concerned about nature’s beauty while local tourists keep shamelessly littering such stunning places. No govt or administration is to be blamed — it’s the people who need to change if we ever want a clean country. Video from Kangra, Himachal. pic.twitter.com/AbZfcG28G8
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) July 24, 2025
कंगना रनौत ने कहा- शर्मनाक
इस वायरल वीडियो क्लिप को अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा कि शर्मनाक। आपको बताते चलें कि इस वीडियो को हिमाचल प्रदेश का ही बताया जा रहा है। इस वजह से एक्ट्रेस ने अपने राज्य की जनता को इसके माध्यम से संदेश दिया है कि वो स्वच्छता का ध्यान रखें।
कंंगना रनौत का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'इमरजेंसी' फिल्म में देखा गया था, जिसमें वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आईं थीं। इसके अलावा अभनेत्री की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह आर माधवन के साथ अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम है 'सर्कल'।