फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Kangana Ranaut angry reaction on Raja Raghuvanshi sonam raghuvanshi case

Kangana Ranaut: राजा रघुवंशी मर्डर केस पर भड़कीं कंगना, सोनम रघुवंशी को लपेटते हुए बोलीं- अपने मां बाप को…

Tue, 10 Jun 2025 08:06 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 10 Jun 2025 08:06 AM IST
सार

Kangana Ranaut on Raja Raghuvanshi Murder Case: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में राजा रघुवंशी मर्डर केस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut angry reaction on Raja Raghuvanshi sonam raghuvanshi case
कंगना रनौत - फोटो : IMDb और एक्स

विस्तार

बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में सामने आए राजा रघुवंशी मर्डर केस को लेकर गहरा आक्रोश जताया है। इस चौंकाने वाले मामले में कंगना की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने इसे न सिर्फ क्रूर और अमानवीय बताया बल्कि समाज के लिए सबसे खतरनाक करार दिया।

विज्ञापन

'शादी से मना नहीं कर सकती?'
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर इस पूरी घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया कि एक लड़की अपने माता-पिता से डरकर शादी को मना नहीं कर सकती, लेकिन अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच सकती है? उन्होंने लिखा कि ऐसी मानसिकता समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन




ये खबर भी पढ़ें:Box Office Collection: 'हाउसफुल 5' 100 करोड़ के पार, 'ठग लाइफ' की धीमी रफ्तार, जानें बाकी फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मूर्खता को कम मत आंकिए’ 
अपने पोस्ट में कंगना ने यह भी कहा कि समाज अक्सर मूर्ख लोगों को हंसी का पात्र समझता है, जबकि असल में वही सबसे बड़ा खतरा होते हैं। उन्होंने लिखा, ‘बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन मूर्ख लोगों को खुद नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं। ऐसी नासमझी बेहद खतरनाक होती है।’


क्या है राजा रघुवंशी मर्डर केस?
29 साल के राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद मेघालय में हनीमून पर गए राजा की पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। सोनम ने कुछ दिनों बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि बाकी आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है।

शिलॉन्ग पुलिस को मिली ट्रांजिट रिमांड
शिलॉन्ग पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली है। चौथा आरोपी आनंद, मध्य प्रदेश के सागर जिले से पकड़ा गया है और उसे इंदौर लाया गया है। सभी आरोपियों को अब शिलॉन्ग ले जाया जाएगा, जहां आगे की जांच की जाएगी।

शादी की तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल
इस सनसनीखेज मामले के बीच राजा और सोनम की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर लोग और भी ज्यादा आहत महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस शादी की तस्वीरें कुछ दिन पहले तक प्यार और भरोसे की मिसाल लग रही थीं, वो अब एक डरावने सच की निशानी बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed