फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kamal Haasan R Madhavan Suniel Shetty condole Bengaluru stampede accident and deaths

Bengaluru Stampede: बंगलूरू भगदड़ मामले पर कमल हासन से लेकर सुनील शेट्टी तक ने जताया दुख, कहा- दिल टूट गया

Thu, 05 Jun 2025 02:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 05 Jun 2025 02:54 PM IST
सार

Celebs Reaction On Bengaluru Stampede: बंगलूरू में हुए भगदड़ हादसे पर कई सेलेब्स ने दुख जताया है। जिन लोगों ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया है उनमें कमल हासन, आर माधवन और सुनील शेट्टी शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Kamal Haasan R Madhavan Suniel Shetty condole Bengaluru stampede accident and deaths
कमल हासन, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगलूरू में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब आईपीएल की टीम आरसीबी की जीत का जश्न देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। भीड़ की वजह से चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के पास भगदड़ मची। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग जख्मी हुए हैं। इस हादसे से पूरा देश सदमे में हैं। इस मामले पर कई फिल्मी सितारों ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन


दुखी हैं कमल हासन 
अभिनेता कमल हासन, आर माधवन और सुनील शेट्टी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने बंगलूरू में हुए हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया है।
कमल हासन ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा 'मैं बहुत दुखी हूं और इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
विज्ञापन

 

आर माधवन ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता आर माधवन ने हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'यह बहुत दुखद है। गम में डूबे परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। कृपया जिम्मेदार और सुरक्षित रहें। अधिकारियों से जांच किए बिना अफवाहों पर ध्यान न दें।'



यह खबर भी पढ़ें: Virat-Anushka: बेंगलुरु हादसे के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का, नाराज यूजर बोले- इनको कोई फर्क नहीं पड़ता


सुनील शेट्टी ने जताया दुख
अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक्स पर पोस्ट किया 'खुशी का एक पल... गम में बदल गया!!! बेंगलुरु में जान गंवाने वालों के बारे में सुनकर दिल को ठेस पहुंची है। उन परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।'
 

विवेक ओबेरॉय हुए दुखी
अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक्स पर लिखा है 'अपनों को खोना वाकई दुखद है, खास तौर पर उस समय जब क्रिकेट में खुशी का पल होना चाहिए था। इस हादसे में प्रभावित हुए परिवारों और दोस्तों के साथ हमारा दिल भी दुखी है। हमारी संवेदनाएं और सपोर्ट आपके साथ है।
आपको ताकत और शांति मिले।'
 



कोई भी जश्न जिंदगी से बड़ा नहीं
अभिनेता सोनू सूद ने इस हादसे पर दुख जताते हुए लिखा 'बंगलूरू में आईपीएल का जश्न मनाते हुए हादसे से दिल टूट गया है। कोई भी जश्न जिंदगी से बड़ा नहीं है। पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'
 

अनुष्का शर्मा ने हादसे को बताया दुखद
बुधवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 47 लोगों के घायल होने से अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा 'दुखी' हैं। उन्होंने आरसीबी की तरफ से जारी बयान को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस पर टूटा हुआ दिल वाला इमोजी बनाया है।

अभिनेत्री सैयामि खेर ने जताया दुख
बंगलूरू हादसे पर अभिनेत्री सैयामि खेर ने दुख जताया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर स्टेटस लगाया है जिसमें लिखा है 'चिन्नास्वामी में जो कुछ हुआ, उसे देखना अत्यंत दुखदाई है।'

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें यह हादसा इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए आयोजित जश्न में उमड़ी भारी भीड़ की वजह से हुआ। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां 35,000 लोगों की क्षमता वाले स्टेडियम में जश्न मनाने के लिए लाखों लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed