फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kamal Haasan gave Game Changer director Shankar the idea to plan Indian 2 while shooting for Indian

Indian 2: 'इंडियन 2' को लेकर शंकर ने किया मजेदार खुलासा, बताया इन्होंने दिया था सीक्वल का विचार

Mon, 03 Jun 2024 01:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 03 Jun 2024 01:26 PM IST
सार

'इंडियन 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच फिल्म के निर्देशक ने 'इंडियन 2' को लेकर कई मजेदार खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Kamal Haasan gave Game Changer director Shankar the idea to plan Indian 2 while shooting for  Indian
कमल हासन-शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'इंडियन 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बीते दिनों आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। हाल में ही एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म का ऑडियो लॉन्च किया गया था। इस दौरान फिल्म के निर्देशक ने फिल्म को लेकर कई मजेदार खुलासे किए।

विज्ञापन


कमल हासन ने दिया था सीक्वल बनाने का विचार
'इंडियन 2' के एल्बम लॉन्च के दौरान फिल्म के निर्देशक शंकर ने इसकी शुरुआत को लेकर मजेदार जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'इंडियन की शूटिंग के दौरान कमल हासन सर ने मुझसे सीक्वल को लेकर सोचने को कहा था, लेकिन उस समय मेरे पास कोई सही स्क्रिप्ट नहीं थी। इसके कई सालों के बाद अखबारों में भ्रष्टाचार के बारे में खबरें पढ़ीं और फिर मैंने इंडियन 2 की स्क्रिप्ट लिखने का फैसला किया।'
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre-Wedding: अंबानी की पार्टी से घर को लौटे फिल्मी सितारे, किंग खान परिवार के साथ हुए स्पॉट
विज्ञापन
विज्ञापन

28 साल बाद रिलीज हो रहा फिल्म का दूसरा भाग
पहले भाग और दूसरे भाग के बीच वर्षों के अंतर पर शंकर ने आगे कहा, 'कमल सर और मैं, दोनों ही दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के कारण हम इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ा पाए। मैं 2.0 के बाद इंडियन 2 की स्क्रिप्ट पूरी करने लगा। इस तरह इंडियन 2 की शुरुआत हुई।' बता दें कि फिल्म का पहला भाग साल 1996 में रिलीज हुआ था, जिसके बाद अब फिल्म का दूसरा भाग लगभग 28 साल बाद रिलीज हो रहा है।
Sukumar Sen: भारत के पहले आम चुनाव के सूत्रधार सुकुमार सेन पर बनेगी बायोपिक, रॉय कपूर फिल्म्स करेगी निर्माण
शंकर ने की कमल हासन की तारीफ
निर्देशक ने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा, 'शूटिंग के पहले दिन मैं कमल सर को सेनापति के गेटअप में देखकर दंग रह गया। इस किरदार को उनके अलावा कोई और नही निभा सकता था।' शंकर ने फिल्म की सफलता को लेकर भरोसा जताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनोबाला और विवेक का अभिनय हमारे दिलों में हमेशा रहेगा, भले ही वे दोनों आज शारीरिक रूप से मौजूद न हों। फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर निर्मित किया है।
उर्फी के चेहरे का बिगड़ा भूगोल, बताई असली वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed