{"_id":"6aeeec5a96f84f3697097f7a","slug":"kamal-haasan-birthday-daughter-shruti-akshara-and-mohanlal-wishes-with-special-message-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमल हासन का जन्मदिन: 'आप सबसे अनमोल हैं', श्रुति और अक्षरा ने पिता को किया विश; मोहनलाल ने लिखी ये खास बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कमल हासन का जन्मदिन: 'आप सबसे अनमोल हैं', श्रुति और अक्षरा ने पिता को किया विश; मोहनलाल ने लिखी ये खास बात
Sat, 07 Nov 2026 02:46 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:46 PM IST
सार
- कमल हासन 7 नवंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं।
- अभिनेता ने 1960 में फिल्म 'कलाथुर कन्नम्मा' से बतौर बाल कलाकार अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
- एक्टर अपने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
कमल हासन, अक्षरा हासन और श्रुति हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शानदार अदाकारी, दमदार व्यक्तित्व और सिनेमा के प्रति बेमिसाल जुनून के लिए पहचाने जाने वाले कमल हासन ने दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए।
अभिनय के अलावा निर्देशन, लेखन और फिल्म निर्माण में भी कमल हासन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अब उनके इस खास दिन पर फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रही हैं, लेकिन इस मौके पर सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बेटियों अक्षरा हासन और श्रुति हासन के खास सोशल मीडिया पोस्ट ने खींचा है।

Trending Videos
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा ने पापा को बताया दोस्त और प्रेरणा
कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन ने अपने पिता के लिए बेहद खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन का संदेश लिखा। अक्षरा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं हमारे अपने सांडियार! पिता तो कोई भी बन सकता है, लेकिन हर किसी में एक अच्छा पिता, दोस्त और प्रेरणा बनने की खूबी नहीं होती। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे बापूजी।'

श्रुति हासन और कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति ने बताया क्यों हैं कमल हासन सबसे खास?
वहीं, श्रुति हासन ने अपने पिता के साथ दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे अप्पा। मुझे लगता है कि आपको यह बात अच्छी लगेगी कि मैं यहां सोशल मीडिया पर यह बताने के लिए बहुत लंबी-चौड़ी बातें नहीं करती कि मैं आपसे इतना प्यार क्यों करती हूं। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि मैंने हमेशा आपकी सलाह मानी हो।'
उन्होंने आगे लिखा, 'आज सुबह मैंने आपको जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोन किया था। आपने सबसे पहले मुझे उस फिल्म के बारे में बताया, जो आपने हाल ही में देखी थी। इसके बाद आपने विस्तार से समझाया कि आपको वह फिल्म इतनी पसंद क्यों आई।'
फिर श्रुति ने पिता के सिनेमा के प्रति जुनून की तारीफ करते हुए लिखा, 'सिनेमा की दुनिया में इतने साल बिताने के बाद भी फिल्मों के लिए आपका प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है। आप आज भी उसी जादुई जिंदगी को उसी जुनून के साथ जीते हैं और अपने काम के जरिए हमें खूबसूरत तोहफे देते हैं। जिस छोटे बच्चे ने पहली बार फिल्म के सेट पर सिनेमा की रोशनी देखी थी, उसके अंदर का उत्साह आज भी जिंदा है। आप सच में सबसे अनमोल हैं। आप एक ऐसे हीरे हैं, जिसकी चमक सिर्फ आपकी अपनी है।'

मोहनलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहनलाल ने भी दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेता मोहनलाल ने भी कमल हासन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई प्यारे कमल सर! आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और आनंद से भरी जिंदगी की कामना करता हूं। आपकी असाधारण प्रतिभा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे और कई वर्षों तक भारतीय सिनेमा को समृद्ध बनाती रहे। आपका आने वाला साल शानदार हो।'