फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kalki Koechlin will share stage with actor Naseeruddin Shah in the adaptation of William Shakespeare King Lear

Kalki Koechlin: नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आएंगी कल्कि केकलां, निभाएंगी शेक्सपियर के नाटक का यह किरदार

Wed, 07 Aug 2024 05:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Aug 2024 05:45 PM IST
सार

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कल्कि केकलां की पीआर टीम ने यह जानकारी साझा की है कि वे शेक्सपियर के नाटक पर नसीरुद्दीन शाह के साथ स्टेज शो करने वाली हैं। 

विज्ञापन
Kalki Koechlin will share stage with actor Naseeruddin Shah in the adaptation of William Shakespeare King Lear
नसीरुद्दीन शाह, कल्कि केकलां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कल्कि केकलां ने बहुत चुनिंदा फिल्मों में काम किया है। लेकिन, अपने अभिनय की उन्होंने अलग छाप छोड़ी है। अब वे दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने जा रही हैं। इससे वे बेहद खुश हैं। हालांकि, कल्कि किसी फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ काम नहीं कर रही हैं, बल्कि उनके साथ स्टेज प्रस्तुति देंगी। यह स्टेज शो शेक्सपियर के एक नाटक पर होगा, जिसका नाम 'किंग लियर' है।

विज्ञापन

स्टेज शो में निभाएंगी यह भूमिका
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कल्कि केकलां की पीआर टीम ने यह जानकारी साझा की है। इसके अनुसार स्टेज शो में अभिनेत्री किंग लियर की बेटी कॉर्डेलिया की भूमिका निभाएंगी। वहीं, नसीरुद्दीन शाह किंग लियर की भूमिका में नजर आएंगे। नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने को लेकर कल्कि बेहद खुश हैं। यह नाटक इस साल नवंबर में मुम्बई के पृथ्वी थिएटर महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा, जो थिएटर प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा।
Paris Olympics: रणवीर सिंह ने की बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की तारीफ, ससुर प्रकाश पादुकोण ने की थी आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह को बताया थिएटर का 'बादशाह'
अपने इस स्टेज शो को लेकर उत्साहित कल्कि ने कहा, 'दिग्गज नसीर सर के साथ मंच साझा करने को लेकर रोमांचित हूं, जो मेरे लिए अभी भी थिएटर के बादशाह हैं! शानदार रेहान इंजीनियर द्वारा निर्देशित और प्रतिभाशाली इरा दुबे द्वारा निर्मित, इस नाटक में अविश्वसनीय कलाकार- डेन्जिल स्मिथ, जिम सर्भ, नील भूपालम, इरा दुबे, शीना खालिद आदि हैं। 
Varun Grover: वरुण ग्रोवर ने बताया कैसे होता है बॉलीवुड में लेखकों का शोषण, एक लेखक को मिली थी सिर्फ इतनी फीस

विज्ञापन

इस फिल्म से किया था डेब्यू
कल्कि ने वर्ष 2009 में फिल्म 'देव डी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था, जिनसे 2011 में कल्कि ने शादी रचाई। हालांकि, 2015 में दोनों अलग हो चुके हैं। 'देव डी' के अलावा कल्कि 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'ये जवानी है दीवानी', 'गली बॉय' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'मेड इन हैवन' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसे प्रोजेक्ट के लिए भी कल्कि की काफी तारीफ हो चुकी है। 
Bangladeshi Actress: अभिनय में अव्वल हैं ये बांग्लादेशी अभिनेत्रियां, एक ने तो निभाया था 'शेख हसीना' का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed