फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kailash Kher Enraged By The Host Request Of Singing Two Lines Of A Song Said Do Not Make Me A Clown

Kailash Kher: होस्ट की रिक्वेस्ट पर भड़के कैलाश खेर, दो लाइन गाने से किया इनकार; कहा- ‘जोकर मत बनाइए…’

Sun, 26 Apr 2026 01:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 26 Apr 2026 01:50 PM IST
सार

Kailash Kher: मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने हाल ही में एक अवॉर्ड इवेंट में गाने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि इस तरह अचानक गाने के लिए कहना कलाकारों के लिए सम्मानजनक नहीं होता। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Kailash Kher Enraged By The Host Request Of Singing Two Lines Of A Song Said Do Not Make Me A Clown
कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में 25 अप्रैल को एक समिट के दौरान यह घटना सामने आई। जब होस्ट ने कैलाश खेर से केजुअली कहा कि वो कुछ लाइन गाकर सुनाएं, तो कैलाश खेर ने मना कर दिया। इस मौके पर उन्होंने अपनी बात खुलकर रखी और कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक बड़ी समस्या है।

विज्ञापन

क्या बोले कैलाश खेर?
कैलाश खेर ने इस आदत की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘यही मैं बदलना चाहता हूं, यही मेरे मन में है, यही बदलना है कि सिंगर को, म्यूजिक को ऐसे ना माना जाए कि ‘सर दो लाइन गा दीजिए, मूड बना दीजिए।’ यह बहुत गलत है। यह रिक्वेस्ट ही मत कीजिए।’

विज्ञापन


सचिन और जवानों का दिया उदाहरण
अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने दूसरे प्रोफेशन का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, क्या आप सचिन तेंदुलकर से कहेंगे कि ‘जरा एक छक्का लगाकर दिखा दीजिए’? इस पृथ्वी पर कोई ऐसा नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी आर्मी के जवान से नहीं कहेंगे कि ‘अपनी पोजीशन लेकर एक शॉट लगा दीजिए।’ ऐसा मत कीजिए प्लीज। कलाकार को जोकर मत बनाइए। साधक को सिर्फ मनोरंजन करने वाला मत समझिए। आर्टिस्ट साधक होते हैं, वो अपने मन के होते हैं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Komal Jain (@komaljain______)

कैलाश खेर के बारे में 
कैलाश खेर भारत के सबसे अलग और खास आवाज वाले सिंगर्स में से एक माने जाते हैं। उनकी गायकी में सूफी, फोक और भक्ति संगीत का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है, जिसे उन्होंने बॉलीवुड में भी बहुत पॉपुलर बनाया।

उन्होंने ‘अल्लाह के बंदे’ गाने से पहचान बनाई और फिर ‘तेरी दीवानी’, ‘या रब्बा’, ‘सैयां’ जैसे कई हिट गाने दिए। इसके अलावा ‘बाहुबली’ फिल्म में भी उनके गाने काफी पसंद किए गए।

कैलाश खेर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे ऐड जिंगल्स से की थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मेहनत और अलग अंदाज से इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली। उन्होंने अपने बैंड ‘कैलासा’ के साथ भी कई शानदार गाने दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed