फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kadhal Kadhai Director Velu Prabhakaran passes away at the age of 68

Velu Prabhakaran: साउथ के फिल्ममेकर वेलु प्रभाकरन का निधन, 60 की उम्र में की थी 25 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी

Fri, 18 Jul 2025 10:18 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Jul 2025 10:18 AM IST
सार

Velu Prabhakaran Passes Away: साउथ के निर्देशक वेलु प्रभाकरण का 68 साल में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। 

विज्ञापन
Kadhal Kadhai Director Velu Prabhakaran passes away at the age of 68
वेलु प्रभाकरन - फोटो : एक्स

विस्तार

मशहूर तमिल फिल्म निर्माता, छायाकार और अभिनेता वेलु प्रभाकरन का शुक्रवार (28 जुलाई) तड़के चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके रिश्तेदारों ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि लंबी बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया है। फिल्म निर्माता पिछले कुछ दिनों से गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती थे।
विज्ञापन

रविवार को होगा अंतिम संस्कार
वेलु प्रभाकरन का पार्थिव शरीर शनिवार शाम (19 जुलाई) से रविवार दोपहर (20 जुलाई) तक चेन्नई के वलसरवक्कम में सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा। इस खबर के आने के बाद से ही फिल्म उद्योग वेलु प्रभाकरन के निधन पर शोक मना रहा है। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम को पोरुर श्मशान घाट पर उनके करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: कास्टिंग डायरेक्टर से एक्ट्रेस बनीं, पहली फिल्म को मिला अवॉर्ड; इन कामों के लिए फेमस हैं भूमि
विज्ञापन
विज्ञापन

Kadhal Kadhai Director Velu Prabhakaran passes away at the age of 68
वेलु प्रभाकरन - फोटो : एक्स
60 साल की उम्र में दोबारा की थी शादी
फिल्म निर्माता की पहले अभिनेत्री-निर्देशक जयदेवी से शादी हुई थी। अलग होने के कई साल बाद, उन्होंने 60 साल की उम्र में दोबारा शादी की। 2017 में, उन्होंने अभिनेत्री शर्ली दास से शादी की। शर्ली दास ने उनकी 2009 में आई फिल्म 'कधल कढ़ाई' में अभिनय किया था।
विज्ञापन

पहले थे छायाकार बाद में बने निर्देशक
वेलु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक छायाकार के रूप में की थी। 1989 में, उन्होंने फिल्म 'नालया मणिथन' से निर्देशन में कदम रखा। एक साल बाद, उन्होंने इसके सीक्वल 'अधिसाया मणिथन' का निर्देशन किया। वेलु ने 90 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में एक्शन फिल्मों के निर्देशन पर ध्यान केंद्रित किया।

2019 से बतौर अभिनेता कर रहे थे काम
2019 से वेलु प्रभाकरन फिल्मों में अभिनय कर रहे थे। उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में 'गैंग्स ऑफ मद्रास', 'कड़ावर', 'पिज्जा 3: द ममी', 'रेड' और 'वेपन' शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'गजाना' थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed