फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kachcha Badaam fame Vishal Pandey and Armaan Malik has fight in Bigg Boss OTT 3 later calls him Machchar

BB OTT3: 'बिग बॉस' के घर में छिड़ा संग्राम, अरमान के संग मस्ती विशाल को पड़ी महंगी, मिला मच्छर का टैग

Mon, 01 Jul 2024 05:29 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 01 Jul 2024 05:29 PM IST
सार


'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान और विशाल के बीच कई बार बहस करते नजर आए। सूत्रों की मानें तो विशाल ने यूं ही मस्ती में अरमान मालिक के मोबाईल को छिपा दिया था। इस वजह से अरमान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। बाद में अरमान ने उनके वायरल 'कच्चा बादाम' वीडियो को लेकर उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Kachcha Badaam fame Vishal Pandey and Armaan Malik has fight in Bigg Boss OTT 3 later calls him Machchar
अरमान मालिक विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू हुए महज एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन बिग बॉस के घर में हर तरह के इमोशन देखने को मिल रहे हैं। दर्शकों को हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और टर्न के साथ रोमांच का भरपूर डोज मिल रहा है। इस मशहूर सेलिब्रिटी रियलिटी शो में दो नए प्रतिद्वंदी आमने-सामने भिड़ते नजर आ रहे हैं। 'कच्चा बादाम' फेम और अरमान मलिक में एक जबरदस्त झगड़ा हुआ है। आइए जानते हैं आखिर इस झगड़े की वजह क्या है। 
विज्ञापन


अरमान संग मस्ती पड़ी मंहगी 
'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान और विशाल के बीच कई बार बहस करते नजर आए। सूत्रों की मानें तो विशाल ने यूं ही मस्ती में अरमान मालिक के मोबाईल को छिपा दिया था। इस वजह से अरमान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। बाद में अरमान ने उनके वायरल 'कच्चा बादाम' वीडियो को लेकर उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया। इस बात से विशाल काफी खफा नजर आए और उन्होंने कहा, 'एक और बार मेरे कंटेंट पर बोल कर दिखाइए फिर मैं आपको बताता हूं'।  
विज्ञापन


Chunky Panday: पार्ट टाइम कार डीलर का काम करते थे चंकी पांडे, निर्माताओं के दफ्तर के आगे लगानी पड़ती थी लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल को मिला मच्छर का टैग 
विशाल पांडे उस झगड़े के बाद वहां से जैसे ही निकलने लगते हैं अरमान उन्हें 'मच्छर' कहकर बुलाते नजर आते हैं। ट्विटर वायरल हो रहे वीडियो में विशाल इस बात से काफी नाराज दिखाई देते हैं। इसके बाद भी अरमान चुप नहीं होते हैं और वे कई बार विशाल पांडे को मच्छर और उनके कंटेंट का मजाक उड़ाते ही दिखाई देते हैं। अरमान मालिक इस रियलिटी शो में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के संग पहुंचे थे। अब पायल घर से बाहर आ चुकी हैं। 

Alia-Sharvari: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की आगामी फिल्म पर आई बड़ी जानकारी, इस तारीख से शुरू होगी शूटिंग?

अरमान मलिक को मिल रहा है सपोर्ट 
अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं और वे अपनी दोनों पत्नियों संग मिलकर यूट्यूब पर चैनल भी चलाते हैं। बिग बॉस में उनके आने के बाद कई लोगों ने उनके इस जीवनशैली पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत ने जहां अरमान की आलोचना की है। वहीं  उर्फी जावेद अरमान मलिक का बचाव करती नजर आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed