फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kaanta laga song permanently retired by directors as tribute to shefali jariwala after her sudden death

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला ही हमेशा रहेंगी 'कांटा लगा गर्ल', गाने के मेकर्स ने लिया फैसला

Fri, 04 Jul 2025 05:34 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 04 Jul 2025 05:34 PM IST
सार

Kaanta Laga Girl: शेफाली जरीवाला के फेमस गाने 'कांटा लगा' के मेकर्स ने उनके निधन के बाद बड़ा फैसला लिया है। मेकर्स की तरफ से शेफाली को ट्रिब्यूट देने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
kaanta laga song permanently retired by directors as tribute to shefali jariwala after her sudden death
शेफाली जरीवाला - फोटो : एक्स

विस्तार

साल 2002 में आई म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' ने देशभर में तहलका मचा दिया था। इस गाने की पहचान बन चुकीं शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं और उनके असमय निधन के बाद, इस गाने के मेकर्स ने एक इमोशनल फैसला लिया है। डायरेक्टर जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू ने हाल ही में ऐलान किया कि 'कांटा लगा' को अब हमेशा के लिए ‘रिटायर’ किया जा रहा है। इस गाने को अब न रीक्रिएट किया जाएगा, न ही इसका कोई सीक्वल बनाया जाएगा।

विज्ञापन

शेफाली ही रहेंगी ‘कांटा लगा’ गर्ल
गाने से जुड़े डायरेक्टर्स ने साफ किया कि 'ये फैसला किसी मार्केटिंग ट्रिक का हिस्सा नहीं, बल्कि शेफाली जरीवाला की याद में एक सच्चा और इमोशनल ट्रिब्यूट है। उनका कहना है कि कांटा लगा सिर्फ शेफाली की पहचान थी और हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा, 'जैसे किसी दिग्गज खिलाड़ी की जर्सी रिटायर कर दी जाती है, वैसे ही अब ये गाना भी शेफाली के नाम के साथ ही रहेगा।'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Directors Rao & Sapru (@sapruandrao)

विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Directors Rao & Sapru (@sapruandrao)




ये खबर भी पढ़ें: Panchayat: फुलेरा में छाया पिकबॉल का खुमार, किस टीम के साथ हैं आप? फैंस को याद आए प्रधान जी और प्रह्लाद चा

सिर्फ एक ही चेहरा- शेफाली
शेफाली जरीवाला का 'कांटा लगा' में दिखा अंदाज आज भी लोगों के जहन में ताजा है। उनका हेयर स्टाइल, डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स ने इस गाने को एक पॉप कल्चर आइकन बना दिया था। राधिका और विनय का कहना है कि वो नहीं चाहते कि इस गाने को दोबारा बनाकर उसकी मौलिकता और शेफाली की याद को कमजोर किया जाए। उनका मानना है कि किसी और को ‘कांटा लगा गर्ल’ कहना, शेफाली की विरासत के साथ अन्याय होगा।

फैसला जो दिल से लिया गया
ये कदम इंडस्ट्री में एक मिसाल बन सकता है, जहां अक्सर पुराने गानों को रीमिक्स करके नए कलेवर में पेश किया जाता है। लेकिन इस बार, भावनाओं ने बिजनेस से ऊपर जगह ले ली है। फैन्स के बीच भी इस फैसले को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग शेफाली को याद करते हुए कह रहे हैं कि यह एक सही निर्णय है, जिससे उनकी यादें उसी रूप में बनी रहेंगी जैसे वो थीं।

एक युग का अंत, लेकिन यादें हमेशा जिंदा रहेंगी
भले ही कांटा लगा अब कभी नए रूप में नहीं आएगा, लेकिन इस गाने की धुन, बोल और शेफाली की स्माइल हमेशा दिलों में गूंजती रहेगी। ये कदम न सिर्फ एक कलाकार को सम्मान देने वाला है, बल्कि ये भी दर्शाता है कि इंडस्ट्री में अब भी ऐसे लोग हैं जो फीलिंग्स को अहमियत देते हैं। अब जब भी कांटा लगा का नाम लिया जाएगा, वो सिर्फ और सिर्फ शेफाली जरीवाला की याद दिलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed