Jr. NTR: जबरा फैन की दीवानगी ने की हदें पार, 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंचा जूनियर एनटीआर के पास
Jr. NTR: दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर एनटीआर का एक प्रशंसक 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर उनसे मिलने पहुंचा। अभिनेता ने अपने प्रशंसक से मुलाकात की और उसका उपहार स्वीकार किया।
विस्तार
प्रशंसक के साथ अभिनेता ने बिताए खास पल
एक लंबी पैदल यात्रा करके पहुंचे अपने कट्टर प्रशंसक के साथ अभिनेता जूनियर एनटीआर ने कुछ खास पल बिताए। उनसे उनका हाल-चाल जाना। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वह प्रशंसक से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
AR Rehman: हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड में ए.आर रहमान का नामांकन, द गोट लाइफ और पेरियोन गाना शामिल
Entha Prema ga Palakarinchadra Anna 😭🤌❤️
— Pandem_Kodi ⚡⚛️ (@GowTam_Naidu) November 15, 2024
Me When ..? 🙏 #JrNTR pic.twitter.com/amJgHJRur5
प्रशंसक ने दिया एनटीआर को खास तोहफा
जूनियर एनटीआर से मिलने के दौरान उनके प्रशंसक ने उन्हें एक खास तोहफा दिया। उनके इस फैन ने उन्हें उनके दादा एनटीआर और उनकी फोटो फ्रेम साझा की। फोटो फ्रेम साझा करने के बाद उन्होंने अपने फैन के साथ एक तस्वीर भी ली।
.@tarak9999 Latest 📸 #JrNTR pic.twitter.com/xuiGSl3EbC
— Let's X OTT GLOBAL (@LetsXOtt) November 15, 2024
अल्लू अर्जुन के फैन ने की थी यूपी से हैदराबाद की साइकिल यात्रा
इसी वर्ष अक्टूबर में अभिनेता अल्लू अर्जुन का एक जबरा फैन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से साइकिल यात्रा कर हैदराबाद उनसे मिलने पहुंचा था। अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसक का घर में स्वागत किया था। भावुक होकर उनका वह प्रशंसक उनके पैरो में भी गिर पड़ा था। उनके इस प्रशंसक ने साइकिल से 1600 किलोमीटर की यात्रा की थी।
YRKKH: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 'अरमान' सेट पर घायल, बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे रोहित पुरोहित