फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Junaid Khan shared that his father aamir only visited on the first day of shoot on Maharaj set

Junaid Khan: 'महाराज' की शूटिंग के दौरान सिर्फ एक दिन सेट पर गए थे आमिर खान, बेटे जुनैद ने किया खुलासा

Sat, 03 Aug 2024 02:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Aug 2024 02:52 PM IST
सार

जुनैद अपनी पहली फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म मेकिंग के दौरान अपने पिता के सहयोग, उनके प्रभाव और आमिर खान प्रोडक्शंस को संभालने की अपनी योजनाओं पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Junaid Khan shared that his father aamir only visited on the first day of shoot on Maharaj set
जुनैद खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने इस साल अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया है। फिल्म 'महाराज' से उन्होंने अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों को रूबरू कराया। हालांकि, फिल्म बड़े परदे पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज हुई, लेकिन काफी पसंद की गई है। इस फिल्म के दौरान मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ने बेटे की कितनी मदद की और शूटिंग के दौरान सेट पर कितनी बार गए? हाल ही में जुनैद ने कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं।

विज्ञापन

इस तरह प्रोडक्शन की दुनिया में भी आए
जुनैद अपनी पहली फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं। हाल ही में एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने फिल्मांकन के दौरान अपने पिता के सहयोग, उनके प्रभाव और आमिर खान प्रोडक्शंस को संभालने की अपनी योजनाओं पर चर्चा की। बातचीत में जुनैद से प्रोडक्शन में उनकी शुरुआती भागीदारी के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि अभिनेता आमतौर पर अपने करियर में बाद में फिल्म निर्माण जैसी भूमिकाओं में आते हैं, लेकिन उन्होंने 'प्रीतम प्यारे' के साथ प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म सेट पर उनके अनुभवों ने उन्हें प्रोडक्शन में आने के लिए प्रेरित किया। इनमें पीके पर उनका काम और कुछ विज्ञापन शूटिंग में सहयोग जैसी चीजें शामिल रही हैं।
Double Ismart: धूम मचाने को तैयार राम पोथिनेनी की 'डबल इस्मार्ट' का ट्रेलर, नए पोस्टर में हुआ तारीख का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर ने बेटे से कही रिटायर होने की बात
इस दौरान जुनैद ने यह भी जिक्र किया कि उनके पिता चाहते हैं कि प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी अब वही संभालें। जुनैद ने कहा कि 'महाराज' की शूटिंग के बाद किरण राव 'लापता लेडीज' बना रही थीं। इस दौरान उनके पिता पूरे समय 'मैं रिटायर होने वाला हूं' फेज से गुजर रहे थे। जुनैद ने बताया कि उनके पिता ने इस बारे में उनसे बाकायदा बात की और कहा, 'मैं रिटायर हो रहा हूं, तुम क्यों नहीं इसे संभाल लेते'। जुनैद ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें प्रोडक्शन की अच्छी समझ है, जिसे वे फिल्म निर्माण के सबसे कठिन पहलुओं में से एक मानते हैं।
Ravi Kishan: रवि किशन ने भोजपुरी से जुड़ा विधेयक पेश करने पर रखी अपनी बात, कहा- इस भाषा में एक मिठास है

विज्ञापन

सिर्फ एक दिन ही गए सेट पर
बातचीत के दौरान जुनैद से पूछा गया कि 'महाराज' की शूटिंग के दौरान क्या आमिर कभी फिल्म के सेट पर गए थे? जुनैद ने कहा कि उनके पिता सिर्फ शूटिंग के पहले दिन ही सेट पर आए थे। इस दौरान उनके तीन दादा-दादियां भी साथ आए। इसके बाद उन्होंने सीधे फिल्म देखी। जुनैद ने कहा कि उनके पिता को फिल्म काफी पसंद आई। वे एक सहज दर्शक हैं, जबकि उनकी मां एक कठोर क्रिटिक हैं। 
Stars Kids First Film: लोगों को पसंद नहीं आई थी इन स्टार किड्स की पहली फिल्म, लिस्ट में शामिल हैं पांच कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed