फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Junaid khan opened up about his debut Film Maharaj on Netflix says he was inspired by story of Karsandas Mulji

Junaid Khan: 'महाराज' फिल्म में किस चीज से प्रेरित हुए जुनैद खान? आमिर के लाडले ने खुद किया खुलासा

Mon, 01 Jul 2024 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 Jul 2024 02:40 PM IST
सार

फिल्म 'महाराज' 1862 के महाराज लिबेल केस पर आधारित है। दरअसल, फिल्म में गुजरात के एक महाराज की कहानी दिखाई गई है, जो चरण सेवा के नाम पर अपनी महिला अनुयायियों का शारीरिक शोषण करता था।

विज्ञापन
Junaid khan opened up about his debut Film Maharaj on Netflix says he was inspired by story of Karsandas Mulji
महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान अभिनय की दुनिया में उतर चुके हैं। रंगमंच की दुनिया में अपनी अदाकारी दिखाने वाले जुनैद ने बीते महीने फिल्म 'महाराज' से डेब्यू किया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसमें वे पत्रकार एवं समाज सुधारक करसनदास मूलजी के किरदार में नजर आए। अपनी पहली ही फिल्म में अभिनय से जुनैद ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हाल ही में उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्हें किस चीज ने सबसे ज्यादा प्रेरित किया।

विज्ञापन


महाराज लिबेल केस पर बनी है फिल्म
फिल्म 'महाराज' 1862 के महाराज लिबेल केस पर आधारित है। दरअसल, फिल्म में गुजरात के एक महाराज की कहानी दिखाई गई है, जो चरण सेवा के नाम पर अपनी महिला अनुयायियों का शारीरिक शोषण करता था। पत्रकार करसनदास मूलजी ने महाराज के खिलाफ क्रांतिकारी आलेख लिख सच्चाई का पर्दाफाश किया, इसके बाद महाराज ने करसन पर मानहानि का केस कर दिया है। यह मामला कोर्ट तक पहुंचे, उस केस को ही महाराज लिबेल केस के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

alki 2898 AD: हिंदी पट्टी में भी कल्कि 2898 एडी ने दिखाया दम, चौथे दिन तेलुगु भाषा से ज्यादा कर डाली कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- 'किरदार ने किया प्रेरित'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में जुनैद खान ने बताया कि वह करसनदास मूलजी की कहानी से बेहद प्रभावित हुए। एक्टर ने कहा, 'वे शानदार शख्सियत थे, जो 1862 में उन चीजों के बारे में बात कर रहे थे जो आज भी हो रही हैं। यह आज भी समाज में होता है और ऐसा होता है। वे उस समय इसके लिए लड़ रहे थे, तब जब हमारे पास इतनी जानकारी नहीं थी। मुझे यह किरदार और कहानी बहुत प्रेरणादायक लगी।
Kamal Haasan: 'कल्कि 2898 एडी' से पहले इन फिल्मों में विलेन बने कमल हासन, सूची के नाम कर देंगे हैरान

स्क्रिप्ट में अच्छी लगी यह खूब
जुनैद से जब पूछा गया कि उन्हें स्क्रिप्ट में क्या चीज सबसे ज्यादा शानदार लगी? एक्टर ने कहा 'मैं 2017 से नाटकों में प्रदर्शन कर रहा था और मुझे फिल्म ऑडिशन के लिए भी बुलाया गया। सिद्धार्थ सर और आदित्य (चोपड़ा) सर ने एक ऑडिशन देखने के बाद मुझे बुलाया, जब मैंने कहानी सुनी तो मुझे यह बहुत पसंद आई और फिर मैंने स्क्रिप्ट के लिए हां कह दी'। फिल्म 'महाराज' में जुनैद ने जहां करसन का किरदार किया है, वहीं महाराज की भूमिका जयदीप अहलावत ने अदा की है। 
Nag Ashwin: 'कल्कि 2898 एडी' की अपार सफलता पर भावुक हुए नाग अश्विन, बोले- दस साल पहले..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed