Jr NTR Birthday: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया गुलजार, चिरंजीवी समेत राम चरण ने इस अंदाज में दी बधाई
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर चिरंजीवी समेत राम चरण ने एक्टर को खास अंदाज में बधाई दी है।
विस्तार
'आरआरआर' फिल्म से साउथ समेत नॉर्थ के दर्शकों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जल्द ही जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'देवरा' से लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। शनिवार को सुपरस्टार अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर जूनियर एनटीआर के लिए बधाइयों कां तांता लगा हुआ है। फैंस समेत सितारे भी एक्टर को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए सुपरस्टार के लिए सामंथा रुथ प्रभु से लेकर चिरंजीवी तक के पोस्ट पर प्रकाश डाल लेते हैं।
सामंथा रुथ प्रभु
साउथ हसीना सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'देवरा' का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है, 'देवरा! जूनियर एनटीआर आपको सबसे अच्छा साल की शुभकामनाएं। भगवान आपका भला करें।'

राम चरण
फिल्म 'आरआरआर' से जूनियर एनटीआर के को-स्टार राम चरण ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। राम चरण ने जूनियर एनटीआर को गले लगाते हुए एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही खास नोट में लिखा है, 'भाई, को-स्टार, दोस्त...। मुझे नहीं लगता कि शब्द डिस्क्राइब कर पाएंगे कि आप मेरे लिए क्या हो। हमारे पास जो है, उसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
Aahana Kumra: फोटो क्लिक कराते समय शख्स ने की अहाना कुमरा के साथ ऐसी हरकत, एक्ट्रेस का फूट पड़ा गुस्सा
Brother, co-star, friend … I don’t think words can define who you are to me @tarak9999 !
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) May 20, 2022
I will always always cherish what we have 🤗
Happy Birthday ! pic.twitter.com/CPHDUEzf6m
महेश बाबू
महेश बाबू ने जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ब्रदर। आपको खुशी और सफलता की शुभकामनाएं।'
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने हैदराबाद में खरीदा नया घर? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
Happy birthday @tarak9999! Wishing you an epic year ahead!!
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) May 20, 2023
साई धर्म तेज
साई धर्म तेज ने इंस्टाग्राम हैंडल पर जूनियर एनटीआर की तस्वीर साझा कर लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं तारक। यह जन्मदिन ढेर सारे प्यार, खुशी और सफलता से भरा हो।'
Adah Sharma: पश्चिम बंगाल में चाहकर भी 'द केरल स्टोरी' नहीं देख पा रहे लोग? अदा शर्मा का टूटा दिल
Happy Birthday Tarak @tarak9999 ♥️
— Sai Dharam Tej (@IamSaiDharamTej) May 20, 2023
Wishing you nothing short of exciting & extraordinary times ahead.
Sending you loads of love, laughter and joy your way.
What a fierce you're in #Devara &
All the best 🤗 pic.twitter.com/X1K8ukj2k6
चिरंजीवी
चिरंजीवी ने ट्विटर पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे तारक, टैलेंट का बंडल! भगवान आपको सारी सफलता और खुशियां दें!'
Happy Birthday @tarak9999 , a bundle of talent !🎂💐May God bless you with all the success and happiness !
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) May 20, 2023