फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jennifer Lopez filed For divorcing From Ben Affleck in an L.A. County Superior Court after 2 years of marriage

Jennifer Lopez: शादी की दूसरी सालगिरह पर जेनिफर लोपेज ने दी तलाक की अर्जी, बेन अफ्लेक से अलगाव पर पक्की मुहर

Wed, 21 Aug 2024 01:11 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 21 Aug 2024 01:11 PM IST
सार

जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक से अलग होने के लिए एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। आधिकारिक तौर पर दोनों 26 अप्रैल को अलग हो जाएंगे।
 

विज्ञापन
Jennifer Lopez filed For divorcing From Ben Affleck in an L.A. County Superior Court after 2 years of marriage
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक अपने तलाक को लेकर लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। अपनी शादी के दो साल बाद ही दोनों तलाक ले रहे हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, मंगलवार, 20 अगस्त को जेनिफर लोपेज ने एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। दोनों के आधिकारिक तौर पर अलग होने की तारीख 26 अप्रैल बताई गई है।

विज्ञापन


फैंस को पसंद है दोनों की जोड़ी
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को लाखों लोग पसंद करते हैं। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने साल 2022 में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक दो-दो बार शादी कर चुके हैं। वो भी एक ही साल के लगातार दो महीने में। उन्होंने पहली शादी जुलाई 2022 में लास वेगास में की थी। इसके बाद अगस्त 2022 में दूसरी बार शादी की थी, जो जॉर्जिया में हुई थी। दोनों ने ठीक दो साल पहले 20 अगस्त 2022 को जॉर्जिया में एक बड़े समारोह में फिर से शादी की थी।
विज्ञापन


Bhumika Chawla Birthday: पहली फिल्म के किरदार से ही दिलों में उतर गई थीं भूमिका, सलमान खान के साथ आई थीं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में किया साथ में काम
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने साथ में दो फिल्में कीं। 2003 में मार्टिन ब्रेस्ट की बहुचर्चित रोमांटिक फिल्म गिगली और 2004 में केविन स्मिथ की कॉमेडी फिल्म जर्सी में दोनों साथ दिखे थे। रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक साल 2002 से लेकर 2004 तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। खबर के मुताबिक, फिल्म जर्सी के रिलीज होने से पहले दोनों अलग हो गए थे। 


 

परिवार के साथ समय बिताने के लिए रद्द किया था टूर

लोपेज ने अपने हालिया एल्बम 'दिस इज मी नाउ' में भी स्पष्ट रूप से इस रिश्ते को संबोधित किया। ये एल्बम उनकी 2002 की एल्बम 'दिस इज मी देन' का सीक्वल है। उन्होंने मई में अपने 'दिस इज मी नाउ' टूर रद्द कर दिया था। उन्होंने एक बयान जारी कर लिखा था, 'जेनिफर अपने बच्चों, परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए समय निकाल रही हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed